लाइव न्यूज़ :

ईद 2020 में अब बॉक्स ऑफिस पर नहीं टकराएंगी ‘इंशाअल्लाह’ और 'सूर्यवंशी', जानिए किसे हटना पड़ा पीछे?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2019 11:31 IST

‘‘इंशाअल्लाह’’ और ‘‘सूर्यवंशी’’ 2020 में ईद पर रिलीज होने वाली थीं, लेकिन अब रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ उससे पहले 27 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ 27 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।सलमान बोले-मैंने हमेशा उन्हें अपना छोटा भाई माना है और आज उन्होंने इसे साबित कर दिया

मुंबई, 13 जूनः अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के निर्माताओं ने अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचने के लिने बुधवार को ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज की तारीख बदलने की घोषणा की। ‘‘इंशाअल्लाह’’ और ‘‘सूर्यवंशी’’ 2020 में ईद पर रिलीज होने वाली थीं, लेकिन अब रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ उससे पहले 27 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

‘‘सूर्यवंशी’’ के निर्माता करण जौहर ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। जौहर ने ट्वीट किया, ‘‘अल्टीमेट खिलाड़ी और ब्लॉकबस्टर निर्देशक 27 मार्च, 2020 को #सूर्यवंशी के साथ दस्तक रहे हैं! सलमान को विशेष प्यार!’’ सलमान ने भी ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की।

रोहित की साथ अपनी तस्वीर को साझा करते हुये फिल्म ‘‘भारत’’ के अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने हमेशा उन्हें अपना छोटा भाई माना है और आज उन्होंने इसे साबित कर दिया... @रोहितशेट्टी। ‘सूर्यवंशी’ 27 मार्च, 2020 को रिलीज हो रही है।’’

सूर्यवंशी की रिलीज टेड बदलने से अक्षय कुमार के फैन्स में नाराजगी है। अक्षय के फैन्स #BoycottSooryavanshi लिखकर ट्वीट कर रहे हैं। सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के अपोजिट कटरीना कैफ नजर आएंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस वाले के किरदार में खतरनाक स्टंट करते नजर आएंगे। सलमान खान की फिल्म में आलिया भट्ट की अहम भूमिका हैंl वही इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली करने वाले है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :अक्षय कुमारसलमान खानरोहित शेट्टीकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस