असम बाढ़: प्रियंका चोपड़ा ने पीड़ितों के लिए जताया दुख तो ट्रोलर्स ने कुछ यूं लगा दी क्लास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 18, 2019 09:47 AM2019-07-18T09:47:04+5:302019-07-18T09:57:21+5:30

असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने राज्य के हालाच पर चिंता जताई है। प्रियंका ने हाल ही हालातों पर दुख व्यक्त किया है।

Assam flood: Priyanka Chopra expresses sadness for victims | असम बाढ़: प्रियंका चोपड़ा ने पीड़ितों के लिए जताया दुख तो ट्रोलर्स ने कुछ यूं लगा दी क्लास

असम बाढ़: प्रियंका चोपड़ा ने पीड़ितों के लिए जताया दुख तो ट्रोलर्स ने कुछ यूं लगा दी क्लास

Highlightsपूर्वी भारत के असम में इन दिनों भंयकर बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है।राज्य में करीब 28 जिले इसकी चपेट में है।

पूर्वी भारत के असम में इन दिनों भंयकर बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य में करीब 28 जिले इसकी चपेट में है। यहां का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। इसमें अभी तक 27 लोगों की मौत भी गई है। ऐसे में असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने राज्य के हालाच पर चिंता जताई है।

प्रियंका ने हाल ही हालातों पर दुख व्यक्त किया है। एक्ट्रेस ने दुख जताते हुए ट्वीट किया और लिखा कि असर और भारत के बाकी के हिस्सों कसे आने वाली खबर ने मुझे झकझोर के रख दिया है। 

लोगों को जिस तरह से प्रभावित इलाकों से दूसरी तरफ भेजा जा रहा है साथ ही मृतकों के बारें में जाकर दुख होता है। जो भी पीड़ित हैं उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। प्रियंका ने ट्वीट में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सीएम से राहत कोष में दान करने की अपील भी की है।





प्रियंका का ये ट्वीट कुछ लोगों का पसंद नहीं है और उनको जमकर सुना दी हैं। कुछ यूजर्स ने देसी गर्ल को इस ट्वीट पर ट्रोल कर दिया है। लोगो प्रियंका से एंबेसडर होने के नाते तरह तरह के सवाल कर रहे हैं। 






 एक यूजर ने लिखा- सच में? आप जिंदा हैं? हमें लगा कि आप यूएस में समदंर किनारे हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। यूजर्स का कहना है कि ब्रांड एंबेसडर होने के नाते प्रियंका को प्रभावित इलाकों का दौरा करना चाहिए। यूजर्स कर रहे हैं कि असम के लोगों के प्रति चिंता व्यक्त करने में प्रियंका ने देरी कर दी है।




प्रियंका ने बीते साल 2018 में पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी की थी। अब वह जल्द द स्काई इज पिंक फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म से फैंस को खासा उम्मीदें हैं।

Web Title: Assam flood: Priyanka Chopra expresses sadness for victims

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे