लोकसभा चुनाव 2019: सुहाना खान से जाह्नवी कपूर तक ये स्टार किड्स देंगे पहली बार वोट, देखें पूरी लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 16, 2019 07:22 AM2019-04-16T07:22:40+5:302019-04-16T07:22:40+5:30

लोकसभा चुनाव 2019 की शुरुआत हो गई है। पहले चरण के मतदान भी हो गए हैं।

aryan khan janhvi kapoor suhana khan star kids eligible for voting in lok sabha elections 2019 | लोकसभा चुनाव 2019: सुहाना खान से जाह्नवी कपूर तक ये स्टार किड्स देंगे पहली बार वोट, देखें पूरी लिस्ट

पहली बार वोट देंगे ये स्टार किड्स

लोकसभा चुनाव 2019 की शुरुआत हो गई है। पहले चरण के मतदान भी हो गए हैं। ऐसे में हर बार की तरह से इस बार भी कई ऐसे मतदाता हैं जो पहली बार वोट डाल रहे हैं। इसमें कई स्टार किड्स भी शामिल हैं। जाह्नवी कपूर, आर्यन खान से लेकर कई ऐसे स्टार किड्स हैं जो पिछले 5 साल में 18 साल के हुए हैं। मुंबई में मतदान 29 अप्रैल को होगा। देखना होगा कि उस दिन कौन से स्टार किड्स वोट देने के लिए आते हैं। जानते हैं उन स्टार किड्स के बारे में जो पहली बार वोट करेंगे।

जाह्नवी कपूर

6 मार्च, 1997 को जन्मीं जाह्नवी कपूर इस साल वोट दे सकती हैं। धड़क से जाह्नवी ने अपने करियर की शुरुआत की थी। श्रीदेवी के बेटी अब फिलहाल वो गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास तख्त और राजकुमार राव के साथ रूह-अफ्जा भी है।

आर्यन खान

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 21 साल के हो गए हैं। वो फिलहाल यूएस में पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि पहली बार भारत में वोट डालने के लिए आर्यन देश आते हैं कि नहीं।

सुहाना खान

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी पहली बार की मतदाता बन गई हैं। सुहाना पिछले साल मई में 20 साल की हुई हैं। आपको बता दें कि सुहाना को एक्टिंग में दिलचस्पी है और वो इसकी पढ़ाई भी कर रही हैं।

इब्राहिम अली खान

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान हाल ही में 18 साल के हुए हैं। अगर वो मुंबई में रहे तो हो सकता है कि वो वोट दें।

नव्या नवेली नंदा

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा 22 साल की हैं और वो इस साल वोट करने के लिए योग्य हैं। नव्या दिल्ली में रहती हैं तो हो सकता है कि वो 12 मई को दिल्ली में वोट दें। नव्या के लिए कहा जा सकता है कि वह अपना पहला वोट डालेंगी।

अलाइया फर्नीचरवाला

पूजा बेदी की बेटी अलाइया फर्नीचरवाला 21 साल की हैं। हालांकि ये साफ नहीं है कि वो वोट देंगी या नहीं क्योंकि वो अपना ज्यादातर समय भारत के बाहर बिताती हैं। ऐसे में देखना होगा कि वह वोड डालती हैं कि नहीं।

Web Title: aryan khan janhvi kapoor suhana khan star kids eligible for voting in lok sabha elections 2019