आर्यन खान ने कुछ कैदियों के परिवारों की आर्थिक मदद करने का वादा किया है

By अनिल शर्मा | Published: October 30, 2021 07:20 AM2021-10-30T07:20:49+5:302021-10-30T10:12:36+5:30

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के बाद जमानत दे दी। अरबाज मर्चेंट भी आर्थर रोड जेल में बंद है, मुनमुन धमेचा भायखला महिला जेल में है।

aryan khan has promised to financially help the families of some prisoners report | आर्यन खान ने कुछ कैदियों के परिवारों की आर्थिक मदद करने का वादा किया है

आर्यन खान ने कुछ कैदियों के परिवारों की आर्थिक मदद करने का वादा किया है

Highlightsशुक्रवार को आर्यन कागजी कार्रवाई में देरी की वजह से जेल से रिहा नहीं हो पाए आर्यन खान को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में जमानत दे दी गई। आर्थर रोड जेल के कर्मचारियों द्वारा बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बारे में आर्यन को बताया गया तो बहुत खुश हुए। साथ ही उन्होंने जेल कर्मचारियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। हाईकोर्ट के फैसले के बारे में उन्हें शाम करीब छह बजे जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि आर्यन ने जेल में रहने के दौरान परिचित कुछ कैदियों के परिवारों को वित्तीय मदद देने का भी वादा किया था। उन्होंने कानूनी मदद का आश्वासन भी दिया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के बाद जमानत दे दी। अरबाज मर्चेंट भी आर्थर रोड जेल में बंद है, मुनमुन धमेचा भायखला महिला जेल में है। आर्यन खान को 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया, जो 2 अक्टूबर को गोवा जा रही थी। इस मामले में कुल 20 लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया था।

गौरतलब है कि आर्थर रोड जेल में कागजी कार्रवाई करने की समयसीमा बीत जाने के कारण शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज (शुक्रवार) जेल से रिहा नहीं हो पाए। आर्थर रोड जेल के सुपरिटेंडेंट नितिन वायचल ने कहा, रिलीज ऑर्डर को जेल के बाहर लगे बेल बॉक्स में डालना होता है। जेल अधिकारी इसके लिए शाम 5:30 बजे तक इंतज़ार करते हैं।

Web Title: aryan khan has promised to financially help the families of some prisoners report

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे