कपूर खानदान में बजी शहनाई,अमिताभ बच्चन से लेकर इन सितारों ने की शिरकत-देखें फोटो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 4, 2020 09:55 AM2020-02-04T09:55:14+5:302020-02-04T09:55:14+5:30
बी-टाउन के प्रतिष्ठित कपूर फैमिली में शादी की शहनाई बज गई है. करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजन अरमान जैन अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी कर रहे हैं। घर में शादी की रस्में धूमधाम से चल रही हैं। शनिवार को परिवार में मेहंदी की रस्म और रविवार को संगीत समारोह हुआ।
इनमें कपूर खानदान के रिश्तेदार और दोस्तों ने शिरकत की। दोनों फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें अरमान और अनीसा के साथ परिवार के सदस्य भी डांस करते नजर आ रहे हैं।अरमान, राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे हैं।
अरमान जैन की शादी के करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी अपने डांस से खूब धूम मचाया। अरमान जैन की बारात में तैमूर भी थिरकते हुए दिखाई दिये।सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस ग्रैंड रिसेप्शन में पहुंचे।
बिग बी के साथ यहां उनकी पत्नी और अपने जमाने की मशहूर ऐक्ट्रेस जया बच्चन भी साथ दिखीं।अपने भाई के रिसेप्शन में यलो साड़ी में करीना बेहद खूबसूरत दिखीं। बेटी ईशा अंबानी के साथ नीता अंबानी भी पहुंचीं।मां डिंपल कपाड़िया के साथ पहुंचीं अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना।
ब्लैक सूट में अभिषेक बच्चन काफी डैशिंग नजर आए। उनकी पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या भी हमेशा की तरह स्टाइलिश दिखे।अरमान के रिसेप्शन में पहुंचे सोहेल खान, अरबाज खान और परिवार के अन्य सदस्य।इस ग्रैंड पार्टी में मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी भी पहुंचे।