जाह्नवी की ड्रेस पर ली गई चुटकी तो भाई अर्जुन का कुछ यूं फूटा गुस्सा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 5, 2018 04:55 PM2018-06-05T16:55:16+5:302018-06-05T16:55:16+5:30

अर्जुन कपूर को हमेशा से ही अपने परिवार को प्रोटेक्ट करके हुए देखा गया है। जिस दिन से श्रीदेवी की निधन हुआ है वह खुलेतौर पर जाह्नवी और खुशी का पक्ष लेते हैं।

arjun kapoor slams media again for report on sister janhvi kapoor dress | जाह्नवी की ड्रेस पर ली गई चुटकी तो भाई अर्जुन का कुछ यूं फूटा गुस्सा

जाह्नवी की ड्रेस पर ली गई चुटकी तो भाई अर्जुन का कुछ यूं फूटा गुस्सा

मुंबई, 5 जून:  अर्जुन कपूर को हमेशा से ही अपने परिवार को प्रोटेक्ट करके हुए देखा गया है। जिस दिन से श्रीदेवी की निधन हुआ है वह खुलेतौर पर जाह्नवी और खुशी का पक्ष लेते हैं। हाल ही में एक ऑनलाइन पोर्टल ने जाह्नवी कपूर की ड्रेस पर ट्रोल किए जाने की खबर चलाई। जिस पर अर्जुन का गुस्सा सोशल मीड‍िया पर जमकर निकला है।

उन्होंने लिखा दो ट्रोल्स ने फोटो के बारे में लिखा और आपने उसे बड़ी खबर बना द‍िया,  ये बेहद शर्मनाक है कि कैसे मीड‍िया ट्रोर्ल्स को बढ़ावा दे रही है। अर्जुन ने ये बाद ट्वीट करके लिखी है।


जानें क्या है मामला

दरअसल हाल ही में  जाह्नवी कपूर ईशान खट्टर के साथ मुंबई के एक कैफे में स्पॉट हुईं थी। यहां उन्होंने एक शॉर्ट वन पीस ड्रेस पहनी हुई थी। जिसके बाद एक ऑनलाइन पोर्टल ने ये कहते हुए खबर बना दी कि जाह्नवी शायद कुछ पहनना भूल गईं। जिस पर अर्जुन कपूर ने ट्वीट करके अपना गुस्सा जाहिर किया है।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब जाह्नवी के ख‍िलाफ बोले जाने पर अर्जुन कपूर का गुस्सा देखा गया हो। इससे पहले भी जाह्नवी की ड्रेस पर ट्रोल किए जाने पर उन्होंने करारा जवाब द‍िया था। इस समय अर्जुन ने ट्वीट करके लिखा था कि ये शर्मनाक है कि आपकी आंखें यही सब देखती हैं, इसी तरह हमारा देश एक यंग वुमेन को देखता है. यह बहुत शर्मनाक है।

अर्जुन कपूर इन दिनो अपनी आगामी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।   फिल्म में उनके साथ पर‍िणीति चोपड़ा भी नजर आएंगी। ये फिल्म इसी साल  पर्दे पर पेश की जाएगी।

Web Title: arjun kapoor slams media again for report on sister janhvi kapoor dress

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे