अर्जुन कपूर ने इंस्टा पर शेयर की 'स्पेशल लड़की' की फोटो, बोले बचपन से इसका अटेंशन पाना चाह रहा हूं

By मेघना वर्मा | Published: January 29, 2019 11:36 AM2019-01-29T11:36:55+5:302019-01-29T11:36:55+5:30

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक बचपन की फोटो शेयर करते हुए इस बात को कबूला है कि वो बचपन से ही फोटो में मौजूद लड़की का अटेंशन पाना चाहते हैं। 

Arjun Kapoor shares pics with the first 'ladki' in his life | अर्जुन कपूर ने इंस्टा पर शेयर की 'स्पेशल लड़की' की फोटो, बोले बचपन से इसका अटेंशन पाना चाह रहा हूं

अर्जुन कपूर ने इंस्टा पर शेयर की 'स्पेशल लड़की' की फोटो, बोले बचपन से इसका अटेंशन पाना चाह रहा हूं

अर्जुन कपूर ने कम फिल्में करके ही लोगों का दिल जीत लिया है। इश्कजादे, टू स्टेट, हाफ गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से उन्होंने सभी का अटेंशन लूट लिया। मगर क्या आप जानते हैं कि बचपन से ही अर्जुन किसी का अटेंशन पाना चाहते है? जी हां अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक बचपन की फोटो शेयर करते हुए इस बात को कबूला है कि वो बचपन से ही फोटो में मौजूद लड़की का अटेंशन पाना चाहते हैं। 

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की है जो उनकी और सोनम कपूर के बचपन की फोटो है। 33 साल के एक्टर अर्जुन कपूर ने फोटो के साथ क्यूट कैप्शन लिखा है। जिसपर उन्होंने कहा है कि वो बचपन से ही इस लड़की का अटेंशन पाना चाहते हैं मगर जब उसका अटेंशन मिला तो वो मुझे उन्हें नहीं बल्कि कैमरे को मिला।

आगे उन्होंने कहा कि सोनम कपूर हमेशा उनकी जिंदगी की फर्स्ट लड़की रहेंगी जिनके साथ बचपन से ही हैंगआउट करना पसंद है। आपको बता दें अर्जुन कपूर ने फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के चलते ये क्यूट पोस्ट शेयर किया है। 

स्क्रीप्ट चुनने के लिए दी बधाई

अर्जुन ने आगे लिखा की सोनम कपूर के ऊपर उन्हें बेहद गर्व है कि वो स्क्रीप्ट चुनने में शानदार हैं। अर्जुन ने लिखा कि सोनम जैसी बहन उनके लिए गर्व की बात है। 1 फरवरी यानी फिल्म के रिलीज डेट के लिए भाई अर्जुन ने सोनम कपूर को बधाई दी। 

एक लड़की तो देखा फिल्म आगामी 1 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ राजकुमार राव, अनिल कपूर, जूही चावला भी नजर आएंगे। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फिल्म में सोनम कपूर लेस्बियन का किरदार निभा रही हैं। 

English summary :
Since childhood, Arjun wants to get somebody's attention? Yes, Arjun Kapoor, sharing a childhood photo on Instagram, confesses that since childhood he wants to get the girl's attention in the photo.


Web Title: Arjun Kapoor shares pics with the first 'ladki' in his life

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे