मलाइका अरोड़ा संग संपत्ति की तुलना पर भड़के अर्जुन कपूर, इंस्टाग्राम पर निकली भड़ास

By वैशाली कुमारी | Published: August 8, 2021 06:40 PM2021-08-08T18:40:29+5:302021-08-08T18:40:29+5:30

दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि मलाइका अरोड़ा की संपत्ति 100 करोड़ हैm जिसे वो फिल्मों, आइटम सॉन्ग्स और शो में जज बनकर कमाती हैं। अर्जुन की कमाई  88 करोड़ रुपये है।

Arjun Kapoor get angery over comparison of property with Malaika arora shared story on Instagram | मलाइका अरोड़ा संग संपत्ति की तुलना पर भड़के अर्जुन कपूर, इंस्टाग्राम पर निकली भड़ास

फैंस को मलाइका और अर्जुन की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार है।

Highlights20 साल की उम्र में काम शुरू किया और आज तक कर रही हैं।अर्जुन कपूर ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई है।2021 में ऐसी हेडलाइन पढ़ना बेहद दुखद और शर्मनाक है।

मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अर्जुन कपूर के साथ अपना रिश्ता जोड़ा और पूरी दुनियां के सामने अपने और अर्जुन के रिश्ते को स्वीकार किया था।

आज अर्जुन कपूर और मलाइका बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। बतादें कि मलाइका ने पिछले साल अपनी और अर्जुन की एक फोटो शेयर कर के दुनियां के सामने अपने रिश्ते को कबूला था। वहीं दोनों के रिश्ते के सामने आने पर सोशल मीडिया पर लोगो ने उनकी खूब तारीफ की तो दोनों ने अपने इस रिश्ते को लेकर आलोचना भी झेली।

इन सबके बावजूद मलायिका और अर्जुन ने अपने रिश्ते को संभाले रखा और हर मुश्किल का सामना किया। आज दोनों काफी खुश है और अपने रिश्ते को लेकर गंभीर भी हैं। अब दोनों के फैंस को मलाइका और अर्जुन की शादी का काफी बेसब्री से इंतजार है।

शादी की बात पर दोनों अब तक खामोश  हैं लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही इनकी शादी कि खुशखबरी सुनाई देगी। वहीं दोनों अक्सर अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं। बतादें कि एक मीडिया रिपोर्ट्स ने ये दावा किया है कि मलाइका अरोड़ा की संपत्ति अर्जुन कपूर से ज्यादा है और वो अर्जुन से ज्यादा कमाती हैं।

दरअसल एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि मलाइका अरोड़ा की संपत्ति 100 करोड़ है जिसे वो फिल्मों, आइटम सॉन्ग्स और शो में जज बनकर कमाती हैं। मलाइका अरोड़ा के मुकाबले अर्जुन की कमाई  88 करोड़ रुपये है। वहीं अर्जुन कपूर ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई है।

रिपोर्ट की हेडलाइन देखकर अर्जुन को काफी गुस्सा आया और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, 2021 में ऐसी हेडलाइन पढ़ना बेहद दुखद और शर्मनाक है। इसके साथ ही अर्जुन ने कहा वह अच्छा कमाती हैं और वह इसकी हकदार हैं। उन्होंने सालों इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मेहनत की है, जिसकी तुलना किसी से नहीं होनी चाहिए, मुझसे भी नहीं।

अपनी बात रखने के बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया लेकिन तब तक उनका यह पोस्ट वायरल हो गया  और उनके इस पोस्ट के बाद लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था कि वो ये देखकर काफी खुश होते हैं कि मलाइका कितनी स्वाभिमानी हैं।

उन्होंने 20 साल की उम्र में काम शुरू किया और आज तक कर रही हैं। वह अपनी एक खुद की पहचान रखती हैं। वो हमेशा अपने काम से जवाब देती हैं और उसी को तवज्जो देती हैं। और ऐसी जिंदगी जीती हैं, जिससे उन्हें खुशी मिले। मैं उनसे हर दिन कुछ ना कुछ सीखता हूं।

Web Title: Arjun Kapoor get angery over comparison of property with Malaika arora shared story on Instagram

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे