Chandigarh: 2 बजे से अरिजीत सिंह का लाइव शो, सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म का गाएंगे लेटेस्ट गाना

By धीरज मिश्रा | Published: November 4, 2023 12:31 PM2023-11-04T12:31:03+5:302023-11-04T12:35:27+5:30

अरिजीत सिंह चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में लाइव शो करेंगे। उनके शो के लिए अभी से ही फैंस में बेताबी देखने को मिल रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, लाइव शो दोपहर दो बजे शुरू किया जाएगा। हालांकि, अरिजीत की दीवानी फैंस तीन से चार घंटे पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए हैं।

Arijit Singh's live show from 2 pm he sing the latest song from Salman Khan and Katrina Kaif's film | Chandigarh: 2 बजे से अरिजीत सिंह का लाइव शो, सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म का गाएंगे लेटेस्ट गाना

photo credit- twitter

Highlightsअरिजीत सिंह चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में लाइव शो करेंगेकानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 800 पुलिस के जवान मौजूद रहेंगेअरिजीत के लाइव शो के लिए तमाम तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं

Chandigarh: बॉलीवुड के गायक अरिजीत सिंह जिनकी गायकी की दुनिया दीवानी है। वह एक बार फिर अपने हिट गीतों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ गए हैं। अरिजीत सिंहचंडीगढ़ के सेक्टर 34 में लाइव शो करेंगे। उनके शो के लिए अभी से ही फैंस में बेताबी देखने को मिल रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, लाइव शो दोपहर दो बजे शुरू किया जाएगा। हालांकि, अरिजीत की दीवानी फैंस तीन से चार घंटे पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए हैं।

अरिजीत के लाइव शो के लिए तमाम तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसी को किसी भी तरह से शो में अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि अरिजीत सिंह के शो में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 800 पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे।

पहले शो को नहीं मिली थी इजाजत

अरिजीत के इस लाइव शो को पहले प्रशासन के द्वारा इजाजत नहीं मिली थी। हालांकि अब शो के आयोजकों के द्वारा पार्किंग योजना बताए जाने के बाद प्रशासन के द्वारा लाइव शो करने के लिए इजाजत मिल गई। अरिजीत सिंह के लाइव शो की कीमतें 1800 से लेकर 2 लाख रुपये तक जाती हैं। यह लाइव शो पहले मई माह में होना था। लेकिन बरसात की वजह से इसे आगे के लिए स्थगित कर दिया गया था।

टाइगर-3 का गाना गाएंगे

अरिजीत सिंह के अधिकतर गाने सुपरहिट हैं। लेकिन फैंस तो उनसे उनका वह पहला गाना सुनने के लिए बकरार हैं जो उन्होंने टाइगर-3 में सलमान और कैटरीना के लिए गाया है। लेके प्रभु का नाम वाला गीत आज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस पर रील्स और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। ऐसे में पहली बार अरिजीत सलमान के लिए उनका गाना अपने लाइव शो में गाने वाले हैं। 

Web Title: Arijit Singh's live show from 2 pm he sing the latest song from Salman Khan and Katrina Kaif's film

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे