इस टेनिस खिलाड़ी से इश्क लड़ा रही हैं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 14, 2020 10:05 AM2020-03-14T10:05:33+5:302020-03-14T10:05:33+5:30
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल एक्टर कमल हासन के साथ फिल्म इंडियन 2 में नजर आएंगी, ये फिल्म साल 1996 में आई फिल्म इंडियन का सीक्वल है
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग से फैंस को दीवाना करने वाली काजल अग्रवाल से भला कौन रूबरू नहीं है। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में काजल अजय देवगन के अपोजिट नजर आईं थीं। अब इन दिनों काजल सुर्खियों में हैं। काजल किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।
दरअसल बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार एक्ट्रेस इन दिनों किसी को डेट कर रही हैं। उनके टेनिस आइकन लिएंडर पेस संग अफेयर की खबरें बी-टाउन के गलियारों में छाई हुई हैं। ये खबर हर किसी को चौंकाने वाली है।
खबर के अनुसार फिलहाल दोनों एक दूसरे को अच्छे से समझने की कोशिश कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को आगे बड़ा लेंगे। हालांकि काजल ने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स के बारे में कुछ भी बोलने से फिलहाल मना कर दिया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि मैं जल्द ही अपनी शादी का ऐलान करूंगी।
काजल ने हाल ही में कहा है कि बहुत सारी चीजें हैं, लेकिन मेरे हिसाब से सबसे महत्वपूर्ण है कि उसे आध्यात्मिक, केयरिंग और मुझे लेकर काफी फिक्रमंद होना चाहिए। लियंडर पहले से शादीशुदा हैं और उनका तलाक हो चुका है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो काजल एक्टर कमल हासन के साथ फिल्म इंडियन 2 में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 1996 में आई फिल्म इंडियन का सीक्वल है।