Navratri Maha Ashtami 2021: अनुष्का शर्मा ने शेयर की बेटी वामिका की फोटो, इंस्टाग्राम पर लिखा खास मैसेज

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 13, 2021 21:45 IST2021-10-13T21:44:44+5:302021-10-13T21:45:57+5:30

Navratri Maha Ashtami 2021: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 दिसम्बर 2017 को इटली में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे।

Anushka Sharma virat kohli celebrates Durga Ashtami Vamika ‘Making me braver and more courageous every day’ | Navratri Maha Ashtami 2021: अनुष्का शर्मा ने शेयर की बेटी वामिका की फोटो, इंस्टाग्राम पर लिखा खास मैसेज

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा तथा पति विराट कोहली फोटो शेयर करते रहते हैं।

Highlightsबेटी का नाम ‘वामिका’ रखा है।11 जनवरी को बेटी ने जन्म लिया था।वामिका का अर्थ देवी दुर्गा होता है। 

Navratri Maha Ashtami 2021: अदाकारा एवं निर्माता अनुष्का शर्मा और पति विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम ‘वामिका’ रखा है। 11 जनवरी को बेटी ने जन्म लिया था। वामिका का अर्थ देवी दुर्गा होता है। 

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा तथा पति विराट कोहली फोटो शेयर करते रहते हैं। दुर्गाष्टमी को अनुष्का ने फोटो बेटी का शेयर किया है। हालांकि फोटो में बेटी का चेहरा नहीं दिख रहा है। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर अनुष्का ने अपनी और वामिका की एक तस्वीर साझा की।

फोटो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अनुष्का शर्मा ने लिखा है कि उनकी बेटी उन्हें हर दिन "बहादुर" और "साहसी" बना रही है। मुझे हर दिन बहादुर और अधिक साहसी बनाना। हर रोज अपने अंदर मां दुर्गा का वास करो, मेरी नन्ही वामिका। 

अनुष्का ने अपने प्रशंसकों को “हैप्पी अष्टमी” की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है। जैसे ही उसने तस्वीर पोस्ट की, विरुष्का के प्रशंसकों ने टिप्पणियां पोस्ट कीं। सानिया मिर्जा, वाणी कपूर, मौनी रॉय ने टिप्पणी की। दिल की इमोजी गिरा दी, जबकि ताहिरा कश्यप ने तस्वीर को "कीमती" कहा।

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ हमने प्यार और आभार के साथ जीवन जिया, लेकिन इस नन्ही जान वामिका ने जिंदगी को एक बिल्कुल नए स्तर पर पहुंचा दिया है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ कई बार कुछ ही मिनटों में ही आंसू, हंसी, चिंता, आनंद जैसी भावनाओं का एहसास हो जाता है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ नींद तो अब गायब ही है...पर हमारे दिल खुशियों से लबरेज हैं। शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया।’’ अनुष्का और विराट 11 दिसम्बर 2017 को इटली में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे। 

Web Title: Anushka Sharma virat kohli celebrates Durga Ashtami Vamika ‘Making me braver and more courageous every day’

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे