लाइव न्यूज़ :

कोहली ने 87 साल की फैन का लिया आशीर्वाद, अनुष्का से लेकर रणवीर ने इस अंदाज में की सराहना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 3, 2019 12:46 IST

फैन चारुलता पटेल से विराट कोहली ने जीत के बाद मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकोहली की ये फोटो सोशल मीडिया छा गई हैं। इस फोटोज पर बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन भी आ रहा है। सभी सेलेब्स ने हाथ जोड़कर कोहली की इस फोटो की सराहना की है।

भारत और बांग्लादेश के बीच बर्मिंघम में वर्ल्ड कप मुकाबले के दौरान एक बुजुर्ग महिला फैन ने सबका दिल जीत लिया। 87 साल की यह बुजुर्ग महिला एजबेस्टन में टीम इंडिया को चीयर करने के लिए पहुंची थीं। 

इस फैन  चारुलता पटेल से विराट कोहली ने जीत के बाद मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। विराट कोहली ने चारुलता पटेल के साथ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'साथ ही में प्यार और समर्थन के लिए अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, खासतौर पर चारुलता पटेल जी का। वह 87 साल की हैं और शायद वह मेरे द्वारा देखे गए सबसे समर्पित और जुनूनी फैन में से एक हैं। उम्र सिर्फ एक संख्या भर है, जुनून आपको आगे ले जाता हैउनके आशीर्वाद को अगले मैच में भी लेकर जा रहे हैं।'

कोहली की ये फोटो सोशल मीडिया छा गई हैं। इस फोटोज पर बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन भी आ रहा है। विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा से लेकर रणवीर सिंह तक कई सेलेब्स ने विराट की इस फोटो पर कमेंट किया है।

सभी सेलेब्स ने हाथ जोड़कर कोहली की इस फोटो की सराहना की है। कोहली आए दिन मैच के दैरान की फोटो शेयर करते रहते हैं लेकिन इस बार की उनकी इस फोटो की फैंस भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान टीम इंडिया के चौको-छक्कों पर तुरही बजाकर टीम का उत्साह बढ़ाती 87 वर्षीय फैन चारुलता की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गई थीं। इसके बाद सोशल मीडिया में चारुलता की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए और इस उम्र में भी खेल के प्रति उनके जुनून के लिए उनकी जमकर तारीफ हुई।

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्मारणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल