मुंबई में बढ़ते कोविड-19 को देखकर अनुष्का शर्मा ने जताई चिंता, लोगों से मास्क लगाने की अपील की

By वैशाली कुमारी | Published: September 1, 2021 07:52 PM2021-09-01T19:52:49+5:302021-09-01T19:56:17+5:30

अनुष्का ने यह सलाह अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई है। उन्होंने मुंबई पुलिस की एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि मास्क पहन लो दूसरों के बारे में भी सोच लो जरा।

Anushka Sharma expressed concern after seeing the rising covid-19 in Mumbai, appealed to apply masks | मुंबई में बढ़ते कोविड-19 को देखकर अनुष्का शर्मा ने जताई चिंता, लोगों से मास्क लगाने की अपील की

अनुष्का शर्मा

Highlightsभारत में कोरोना के मामलों की संख्या 378181 हो गई है। मुंबई में तेजी से कोरोनावायरस की मामले बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैंअनुष्का ने यह सलाह अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई है

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। इस वक्त वह अपने पति विराट कोहली के साथ इंग्लैंड में है। इसके बावजूद उन्हें भारत में कोरोनावायरस के मामले बढ़ने की चिंता भी सता रही है। वह भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले पर नजरें बनाए हुए हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है। दरअसल अनुष्का शर्मा ने मुंबई में कोरोनावायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखकर लोगों को मास्क पहनने और दूसरों के बारे में सोचने की सलाह दी है। 

अनुष्का ने यह सलाह अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई है। उन्होंने मुंबई पुलिस की एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि मास्क पहन लो दूसरों के बारे में भी सोच लो जरा। बता दें कि अनुष्का ने जो मुंबई पुलिस का पोस्ट साझा किया है। उसमें राज्य में बढ़ते केसों को ग्राफ के माध्यम से दर्शाया गया है। इस ग्राफिक में लिखा है कि मुंबई के लोगों को ध्यान रखना चाहिए मुंबई खतरे में है। इस ग्राफिक को अनुष्का शर्मा ने शेयर किया और मास्क लगाने की सलाह दी। 

भारत में कोरोना के मामलों की संख्या 378181 हो गई है। मुंबई में तेजी से कोरोनावायरस की मामले बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का इंग्लैंड से अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। जिनमें कभी-कभी उनकी बेटी भी दिख जाती हैं। अनुष्का की आखिरी फिल्म शाहरुख खान के साथ 'जीरो' थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म के साथ ही रब ने बना दी जोड़ी सीखी थी। अनुष्का शर्मा को साल 2014 में जब तक है जान फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

Web Title: Anushka Sharma expressed concern after seeing the rising covid-19 in Mumbai, appealed to apply masks

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे