अनुराग कश्यप ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा-दिल्ली क्या अमित शाह ने खरीद ली...AAP खुद ही अपना जमीर बेच खाए हो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 25, 2020 08:45 AM2020-02-25T08:45:11+5:302020-02-25T08:45:11+5:30
अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी लगातार इसके विरोध में लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। दिल्ली के मौजपुर के बाद भजनपुरा में भी सोमवार को हिंसा देखने को मिली। इस हिंसा में एक पुलिसकर्मी की जान भी चली गई। दिल्ली में हो रही इस हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार लोग अपनी बात रख रहे हैं। बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।
अनुराग काफी समय से सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। लेकिन देश हालातों का हवाला देते हुए एक बार फिर से उन्होंने ट्विटर पर वापसी की है। इस वापसी के साथ ही वह अपने पुराने तेवर में लौट आए हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं।
सीएए पर हो रहे दिल्ली प्रदर्शन में हुई हिंसा पर अनुराग कश्यप का पूरा गुस्सा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर फूटा है और पूछा है दिल्ली जल रही है आप कहां हैं।
हाल ही में अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया है। अनुराग ने ट्वीट करते हुए लिखा है यह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव जीता था ना ? अभी कहाँ है अरविंद केजरीवाल और उनके आपिए? तुम्हारी दिल्ली जल रही है। क्या अमित शाह ने खरीद लिया है AAP खुद ही अपना जमीर बेच खाए हो।
यह @AamAadmiParty ने दिल्ली चुनाव जीता थ ना ? अभी कहाँ है @ArvindKejriwal और उनके आपिए? तुम्हारी दिल्ली जल रही है। क्या @AmitShah ने ख़रीद लिया है AAP को या खुद ही अपना ज़मीर बेच खाए हो।
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) February 24, 2020
अनुराग ने इस ट्वीट के जरिए जहां अमित शाह पर निशाना साधा है तो वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी सवालों में खड़ा कर दिया है। अनुराग के इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।