लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन बढ़ाने पर अनुराग कश्यप ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह रुकने वाला नहीं, क्योंकि सरकार के पास कोई...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 2, 2020 10:40 IST

अनुराग कश्‍यप भारतीय फिल्‍म निर्देशक, स्‍क्रीनराइटर और निर्माता हैं। उन्‍हें कई पुरस्‍कारों से भी सम्‍मानित किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के संक्रमण से इन दिनों देश जूझ रहा है।अब लॉकडाउन को 3 मई से भी आगे बढ़ा दिया गया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण से इन दिनों देश जूझ रहा है। इस पर काफी पाने के लिए अब लॉकडाउन को 3 मई से भी आगे बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ा दिया है।देश में फिर से लॉकडाउन जारी ही रहेगा। ऐसे में फिर से लॉकडाउन बढ़ाने पर लोगों के तरह तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। अनुराग कश्यप ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनुराग ने सरकार पर निशाना साधा है।

अनुराग कुछ समय पहले सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। लेकिन देश हालातों का हवाला देते हुए एक बार फिर से उन्होंने ट्विटर पर वापसी की है। इस वापसी के साथ ही वह अपने पुराने तेवर में लौट आए हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं।

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap twitter) ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि लॉकडाउन (Lockdown) इसी तरह चलता रहेगा, यह रुकने वाला नहीं है। सरकार के पास कोई योजना नहीं है, कोई रणनीति नहीं है और न ही पैसा है। सभी दलों, अर्थशास्त्रियों, वैज्ञानिकों, कॉरपोरेट्स के लिए एक साथ आने का समय है और एक व्यावहारिक समाधान खोजना होगा। इसके लिए पीएम (PM Narendra Modi) को खुद पहल करनी होगी। अनुराग का हमेशा की तरह से ये ट्वीट भी छा गया है। अनुराग कश्यप के इस ट्वीट पर लोग तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं।कुछ लोग अनुराग के इस ट्वीट पर उनकी क्लास लगाते भी नजर आए हैं।

अनुराग कश्‍यप भारतीय फिल्‍म निर्देशक, स्‍क्रीनराइटर और निर्माता हैं। उन्‍हें कई पुरस्‍कारों से भी सम्‍मानित किया जा चुका है।फिल्‍म निर्देशक के तौर पर उनके करियर की शुरूआत फिल्‍म 'पांच' से हुई थी। 

टॅग्स :अनुराग कश्यपबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच