अनुपमा का टूट जाएगा विश्वास, ,सामने आएगा पति का कड़वा सच- Viral Video
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 13, 2020 11:19 AM2020-10-13T11:19:59+5:302020-10-13T11:19:59+5:30
शो से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है, वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा शादी का जोड़ा और वरमाला पहने अपने कमरे में जाती है। कमरे में वो वनराज और काव्या को साथ में देख लेती है
राजन शाही का शो 'अनुपमां' पहले दिन से ही छोटे पर्दे पर धमाल कर रहा है। इस शो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शो शुरू से ही टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह भी बनाए हुए हैं। इन दिमों शो की लीड कलाकार अनुपमा और उसके पति वनराज की एक बार फिर से शादी को पेश किया जा रहा है। लेकिन इसी बीच शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।
लेकिन अब शो में ट्विस्ट ये है कि वनराज, अनुपमा से शादी से पहले काव्या के साथ शादी करने जा रहा है। अपनी शादी के खास दिन ही अनुपमा के सामने पति की सच्चाई आने वाली है।
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस शो को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस शो से जुड़ा एक वीडियो हाल ही में शेयर किया गया है।वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा शादी का जोड़ा और वरमाला पहने अपने कमरे में जाती है। कमरे में वो वनराज और काव्या को साथ में देख लेती है। वनराज काव्या को आई लव यू बोल रहा होता है, अनुपमा ये सब देख-सुन लेती है और शॉक्ड रह जाती है।
स्टार प्लस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- एक विश्वासघात इतना आहत करता है कि परिवार को चकनाचूर कर देगा! अनुपमा इससे कैसे निपटेगी?। स्टार प्लस के द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
शो में वनराज का उसकी दोस्त काव्या के साथ अफेयर चल रहा है। लेकिन अनुपमा को इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। शो में अनुपमा और वनराज की 25वीं शादी की सालगिराह का जश्न चल रहा है। शो को फैंस से काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है।