गंजे लोगों के लिए अनुपम खेर ने शेयर किया शानदार वीडियो, कहा-ऐ मेरे बिछड़े बालों फिर से उग आओ...तुम पे मैं कुर्बान
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 2, 2020 09:43 AM2020-03-02T09:43:25+5:302020-03-02T09:43:25+5:30
एक वीडियो के जरिए अनुपम ने गंजे लोगों के दुख को बयां किया है। इसके साथ ही बताया है कि जब बाल थे तो वह कितने खुश थे।
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर अपनी नायाब एक्टिव के लिए जाने जाते हैं। अनुपम ने अपने अब तक करियर में तरह तरह के रोल प्ले किए हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते रहते हैं। हाल ही में दुनियाभर के गंजे लोगों के लिए अनुपम ने एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो को अनुपम ने गंजे लोगों के दुख को बयां किया है। इसके साथ ही बताया है कि जब बाल थे तो वह कितने खुश थे। इस वीडियो को वह ए मेरे प्यारे वतन की तर्ज पर गाते नजर आ रहे हैं। वीडियो काफी फनी है जो फैंस को पसंद आने वाला है।
अनुपम ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि दुनिया भर के गंजो को समर्पित मेरा ये भावपूर्ण गाना। My emotional song dedicated to all the Baldies in the world।
दुनिया भर के गंजो को समर्पित मेरा ये भावपूर्ण गाना। My emotional song dedicated to all the Baldies in the world. 🤣😂🤓😎 #MondayMotivationpic.twitter.com/Ih2nXqfFV4
— Anupam Kher (@AnupamPKher) March 2, 2020
साथ ही वह वीडियो में गाते नजर आते हैं, ऐ मेरे बिछड़े बालों फिर से उग आओ *** तुम पे मैं कुर्बान। जुल्म के पंजो में हूं मैं भी अब गंजों में हूं सिर हुआ वीरान, फिर पास्ट को याद को करके कहते हैं आंखों और माथे पर कैसे झट से गिर जाते थे तुम, जब बिखरते थे अदाएं कितनी बिखराते थे तुम, सूना ये सर कर गए तुम को कब के झड़ गए रह गए दो कान।
अनुपम का ये वीडियो काफी मजेदार है। ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस को वीडियो काफी पसंद आया है। वह इस पर तरह तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फैंस को पता है अनुपम खेर के भी सिर पर बाल नहीं हैं, ऐसे में वह वीडियो के जरिए दर्द बयां करते नजर आए हैं।