पुलिसवालों ने बरसाई लाठी तो डायरेक्टर का फूटा गुस्सा, लिखा- 'पाप तो लगेगा...देख लेना'
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 19, 2020 08:16 AM2020-05-19T08:16:44+5:302020-05-19T08:16:44+5:30
अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। डायरेक्टर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते रहते हैं।
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच मजदूरों के पलायन पर काफी वीडियो शेयर हो रहे हैं और सेलेब्स भी उन पर अपनी राय दे रहे हैं। वहीं कुछ सेलेब्स इन मजदूरों की काफी मदद भी कर रहे हैं। ऐसे में डायरेक्टर अनुभव सिन्हा लगातार मजदूरों को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। अब एक बार फिर से अनुभव ने ट्वीट किया है।
अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। डायरेक्टर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते रहते हैं। हाल ही में फिल्म मेकर अनुभव सिन्हा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पुलिस कुछ लोगों पर कार्रवाई कर रही है।
अनुभव ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में देख सकते हैं कि पुलिसकर्मी भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो में पुलिस लाठीचार्ज करती नजर आ रही है। इस वीडियो की कोई प्रमाणिकता नहीं है, लेकिन वीडियो के कैप्शन में इस वीडियो को हरियाणा के यमुनानगर का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यमुनानगर पुलिस प्रवासी मजदूरों पर लाठीचार्ज कर रही है।
पाप तो लगेगा। देख लेना। https://t.co/wwbSXFBjSN
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) May 17, 2020
ऐसे में अनुभव सिन्हा ने वीडियो के साथ लिखा है- 'पाप तो लगेगा। देख लेना।' इस वीडियो के शेयर किए जाने के बाद लोग इस पर कमेंट कर अपनी राय दे रहे हैं और पुलिस की इस कार्रवाई की आलोचना कर रहे हैं।
अनुभव का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। डायरेक्टर के इस पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोग तरह तरह के ट्वीट पर रिप्लाई दे कर अपनी बात रख रहे हैं।
हाल ही में उनकी फिल्म 'थप्पड़' रिलीज हुई है। इस फिल्म में तापसी पन्नू ने मुख्य किरदार निभाया है और दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आई. बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई की है।