ऐतिहासिक! अमेरिका के चीनी थिएटर में 98 सेकेंड में बिके 'आरआरआर' के 932 टिकट

By अनिल शर्मा | Published: January 5, 2023 03:09 PM2023-01-05T15:09:15+5:302023-01-05T15:23:09+5:30

बियॉन्ड फेस्ट के आधिकारिक हैंडल ने ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की। बियॉन्ड फेस्ट के अनुसार किसी भारतीय फिल्म के लिए ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उसने इसे "ऐतिहासिक" बताया है।

Another history All tickets of RRR sold out in 98 seconds in Chinese theater of America | ऐतिहासिक! अमेरिका के चीनी थिएटर में 98 सेकेंड में बिके 'आरआरआर' के 932 टिकट

ऐतिहासिक! अमेरिका के चीनी थिएटर में 98 सेकेंड में बिके 'आरआरआर' के 932 टिकट

Highlightsदुनिया के सबसे बड़े आईमैक्स थिएटर में फिल्म के सभी टिकट महज 98 सेकंड में बिक गए! बियॉन्ड फेस्ट की एक पहल के तहत आरआरआर को लास एंजिल्स के चीनी थिएटर में प्रदर्शित किया गया था।

लॉ एंजिल्सः पश्चिम में आरआरआर का क्रेज खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। अमेरिका सहित अन्य देशों में इसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस बीच दुनिया के सबसे बड़े आईमैक्स थिएटर में फिल्म के सभी टिकट महज 98 सेकंड में बिक गए! बियॉन्ड फेस्ट की एक पहल के तहत आरआरआर को लास एंजिल्स के चीनी थिएटर में प्रदर्शित किया गया था जहां महज दो मिनट से भी कम समय में आरआरआर के 932 टिकट बिक गए। 

बियॉन्ड फेस्ट के आधिकारिक हैंडल ने ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की। बियॉन्ड फेस्ट के अनुसार किसी भारतीय फिल्म के लिए ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उसने इसे "ऐतिहासिक" बताया है। बियॉन्ड फेस्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इतने कम समय में टिकट बिकने की घटना को 'ऐतिहासिक' बताते हुए लिखा- "इससे पहले किसी भारतीय फिल्म की ऐसी स्क्रीनिंग कभी नहीं हुई क्योंकि इससे पहले 'आरआरआर' जैसी फिल्म बनी ही नहीं।"

यह पहली बार नहीं है जब चीनी थियेटर में आरआरआर की स्क्रीनिंग हो रही है। जबरदस्त प्रतिक्रिया के साथ इसे पहली बार पिछले अक्टूबर में प्रदर्शित किया गया था, इस बार स्क्रीनिंग में राजामौली के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर भी मौजूद होंगे। इस बीच, राजामौली को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल से सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार भी मिला। 

वहीं 11 जनवरी 2023 को होने वाले गोल्डन ग्लोब्स 2023 में राजामौली, राम चरण और जूनियर एनटीआर आरआरआर का प्रतिनिधित्व करेंगे। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेजी भाषा की फिल्म और सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणियों में नामांकित किया गया है। .

 

Web Title: Another history All tickets of RRR sold out in 98 seconds in Chinese theater of America

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे