लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या के लिए अंकिता लोखंडे को जिम्‍मेदार मान रहे फैंस, इस डिलीट पोस्ट के बाद मचा बवाल

By अमित कुमार | Updated: June 15, 2020 17:52 IST

सोशल मीडिया पर चर्चाओं का माहोल गर्म है कि अंकिता लोखंडे की वजह से सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठाया। फैंस लगातार अंकिता से सवाल कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की मौत के बाद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का एक पोस्ट फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है। अंकिता लोखंडे ने इस पोस्ट को सुशांत की मौत से कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का अफेयर शुरू हुआ था।

‘धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में रुपहले पर्दे पर चुनौतियों से जूझ उन्हें जुनूनी हौसले से मात देने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने जिंदगी की चुनौतियों से हार मान मुंबई स्थित अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सुशांत की मौत के बाद उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का एक पोस्ट फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है। 

अंकिता लोखंडे ने इस पोस्ट को सुशांत की मौत से कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अंकिता लोखंडे ने इस पोस्ट पर लिखा था कि, 'भगवान लोगों को हमारी जिंदगी से इसलिए निकालते हैं क्योंकि उन्होंने वो बातें सुनी है, जो आपने नहीं सुनी।' हालांकि, अंकिता ने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया लेकिन इसके बाद पोस्ट को लेकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। फैंस लगातार अंकिता से सवाल पूछ रहे हैं, ऐसा माना जा रहा है कि अंकिता को इस बारे में जानकारी थी।

पवित्र रिश्ता से शुरू हुआ था प्यार का सिलसिला

बता दें कि जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का अफेयर शुरू हुआ। मगर कुछ सालों में दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आईं थीं। बताया जाता है कि सुशांत अंकिता लोखंडे के साथ लिव इन में भी रहे थे। साल 2015 में सुशांत सिंह राजपूत ने कहा भी था कि वो अंकिता लोखंडे के साथ 2016 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

छोटे पर्द से फिल्मों तक का सफर

सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।

बड़े-बड़े डायरक्टरों के साथ किया काम

सुशांत मौजूदा पीढ़ी के उन कम अभिनेताओं में शुमार थे जिन्हें राजकुमार हिरानी (पीके),मनीष शर्मा (शुद्ध देसी रोमांस), अभिषेक कपूर (काय पो छे, केदारनाथ), अभिषेक चौबे (सोनचिड़िया), दिबाकर बनर्जी (डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी) और नितेश तिवारी (छिछोरे) जैसे प्रमुख निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला। उन्हें 2015 में असफलता देखनी पड़ी जब “डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी” बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, फिल्म में वह शीर्षक भूमिका में थे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच