बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज एक महीना पूरा हो गया है। आज से ठीक एक महीने पहले 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। सुशांत के इस कदम पर किसी ने भी आसानी से भरोसा नहीं किया था। सुशांत के निधन के साथ ही बहुत सारे सवाल भी खड़े हो गए हैं। अब एक्टर के निधन को एक महीना पूरा होने पर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने पहली बार अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो पोस्ट किया है।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अंकिता पूरी तरह से सोशल मीडिया से गायब थीं। अब पूरे एक महीने बाद आज एक्ट्रेस ने अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। सुशांत के निधन से अंकिता टूट गई हैं और वह खुद को संभाल रही हैं।
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने सुशांत के निधन के महीने बाद एक दिए की फोटो शेयर की है। फोटो में एक दिया भगवान के सामने रखा नजर आ रहा है। साथ ही कुछ फूल भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा भगवान का बच्चा।
अंकिता के द्वारा ये पोस्ट शेयर करते है ये सोशल मीडिया पर छा गया है। अंकिता और सुशांत दोनों के फैंस लगातार इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस एक महीने से अंकिता की पहली पोस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
वहीं अंकिता की बात करें तो अंकिता औक सुशांत 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों क्यों अलग हुए थे इस बारे में कोई नहीं जान पाता था। अंकिता सुशांत के निधन से काफी आहात हुई हैं। वह एक्टर केनिधन के बाद मुंबई के घर उनके पिता से मिलने गई थीं। इतना ही नहीं अंकिता सुशांत के गृहनजर पटना भी गई थीं।