लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जब स्टेज पर सरेआम अंकिता लोखंडे ने किया सुशांत सिंह राजपूत को प्रपोज, प्रियंका चोपड़ा ने दिया था ऐसा रिएक्शन

By अमित कुमार | Updated: July 15, 2020 13:36 IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अंकिता पूरी तरह से टूट गई हैं। एक्टर की याद में अंकिता इन दिनों अधिक समय अकेले ही गुजार रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे6 महीने डिप्रेशन से गुजर रहे सुशांत किसी बात से बेहद परेशान थे।सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सुशांत की पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। सुशांत सिंह और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का यह थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। 

बॉलीवुड एक्टर सुशांत ‌सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुशांत के जाने की खबर से हर कोई हैरान है। इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सुशांत की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। इतना तो साफ है कि 6 महीने डिप्रेशन से गुजर रहे सुशांत किसी बात से बेहद परेशान थे। जिस कारण उन्होंने ये खतरनाक कदम उठाया। 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनके फैंस काफी निराश हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सुशांत की पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत को प्रपोज करती नजर आ रही हैं। सुशांत सिंह और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का यह थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। 

अंकिता के इस अंदाज से खुश नजर आईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

इस वीडियो में अंकिता सबके सामने स्टेज पर सुशांत को प्रपोज करती दिखाई दे रही हैं। अंकिता सुशांत से कहती हैं आई लव यू गोगी। इतना कहकर वो शर्म से अपना चेहरा सुशांत के सीने में छिपा लेती हैं। अंकिता को प्रपोज करता देख वहां मौजूद प्रियंका चोपड़ा भी इस कपल के लिए खुश होती नजर आती हैं। वहीं सुशांत के लिए भी यह पल काफी खुशनमा था। 

लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे सुशांत और अंकिता

जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का अफेयर शुरू हुआ था, जोकि काफी लंबा चला। मगर कुछ सालों में दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आईं थीं। बताया जाता है कि सुशांत अंकिता लोखंडे के साथ लिव इन में भी रहे थे। साल 2015 में सुशांत सिंह राजपूत ने कहा भी था कि वो अंकिता लोखंडे के साथ 2016 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन साल 2016 में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों पर खुद सुशांत ने जवाब देते हुए कहा था कि ना तो अंकिता एल्कोहोलिक है और ना ही मैं वुमेनाइजर हूं। उन्होंने कहा था, 'लोग बस एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं। और ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।'

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच