लाइव न्यूज़ :

सुशांत के निधन के तीन महीने होने पर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे, लिखा- तुम हमेशा यादों...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 14, 2020 13:11 IST

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने अभिनेता की मृत्यु के 3 महीने बाद भी न्याय की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज तीन महीना पूरा हो गया हैआज से ठीक तीन महीने पहले 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर मृत पाए गए थे

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज तीन महीना पूरा हो गया है। आज से ठीक तीन महीने पहले 14 जून को सुशांत ने अपने घर पर मृत पाए गए थे। सुशांत के इस कदम पर किसी ने भी आसानी से भरोसा नहीं किया था। 3 महीने बाद भी लोग इस गम से उभर नहीं पाए हैं। सुशांत के निधन से अभी तक एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे उभर नहीं पाई हैं।

अंकिता सोशल मीडिया के जरिए से दिवंगत अभिनेता के बारे में अपने विचार व्यक्त कर रही हैं और एक्टर के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। एक बार फिर, अंकिता ने सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति को एक नए हैशटैग 'जस्टिस 4 एसएसआर ग्लोबल डिमांड' के माध्यम से छीछोरे अभिनेता के लिए न्याय पाने की अपनी मुहिम में शामिल किया।

अंकिता लोखंडे ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, 'समय तेजी से उड़ता है। जिंदगी अपनी स्पीड से चलती है लेकिन कुछ यादें कभी भी हमारे प्यारे लोगों को भुला नहीं सकती हैं। तुम हमेशा हमारे विचारों में बने रहेंगे सुशांत।#Justice4SSRIsGlobalDemand।'

वहीं, श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत के लिए न्याय की मांग करने के लिए एक नया हैशटैग साझा किया और लिखा, 'दुनिया को #Justice4SSRIsGlobalDemand की चींख लगानी पड़ेगी। इससे पहले कि हम पूरी सच्चाई का पता लगा सकें?'

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे छह साल तक एक-दूसरे के साथ थे। इन दोनों की प्यार की शुरुआत जी टीवी के पॉपुलर धारावाहिक पवित्र रिश्ता से हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने आत्महत्या कर सभी को हैरान कर दिया। एक्टर की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।

टॅग्स :अंकिता लोखण्डेसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस