लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण की बहन अनिषा पादुकोण नहीं बोल पाती है 'कांस', इस पर दीपिका ने अपनी बहन को दिया जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2019 13:41 IST

जहां दीपिका कांस फिल्म फेस्टिवल में धमाल मचा रहीं है वही दूसरी ओर उनकी बहन अनिषा नहीं बोल पाती हैं 'कांस'। 

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण के कांस लुक ने कर दिया है सबको मदहोश। दीपिका पादुकोण करने वाली हैं अपनी बहन अनिषा पादुकोण की मदद। 

दुनिया भर के सितारे कांस 2019 के रेड कारपेट में अपनी बिग एंट्री की तैयारी में जुटे हुए हैं। बॉलीवुड के भी कई सितारे कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 का हिस्सा बनने की तैयारी में लगे हुए हैं। इन में से एक जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी हैं।

दीपिका ने कांस 2019 के रेड कारपेट पर अपनी खूबसूरती से सभी के होश उड़ा दिए हैं। दीपिका ने इस फिल्म फेस्टिवल के लिए पीटर डंडास क्रिएशन पहना हैं। जिसमें वह बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। जहां दीपिका पादुकोण अपने लुक से फैंस को घायल कर रही हैं वही दूसरी ओर उनकी बहन अनिषा पादुकोण एक अलग ही तरीके से इस इवेंट को डील कर रही हैं।

गुरुवार को दीपिका की बहन अनिषा ने ट्विटर पर लिखा है कि 'यह साल का वह समय है जब मुझे गूगल पर ढूंढना पड़ता है कि कांस का उच्चारण कैसे करते है। #cannesfestival2019' इस ट्वीट पर दीपिका ने अपनी बहन को यह लिखा है की 'छोटी तुम मेरे साथ चलना... मैं सिखा दूंगी!'

दीपिका पादुकोण ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में अपनी धमाकेदार एंट्री से सभी का दिल जीत लिया है। छपाक एक्ट्रेस दीपिका ने फेस्टिवल ड कांस के लिए मोनोक्रोम लुक को पिक किया  दीपिका की यह ड्रेस ड्रामेटिक स्लीव्स, नेक लाइन और लार्ज बो ने उनके यह ग्लैमरस लुक के चार चांद लगा दिए है। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कांस का फर्स्ट लुक पोस्ट करते हुए 'टाआआआ डाआआआआ!!!' लिखा है।  दीपिका की इन तस्वीरें देख कर पति रणवीर अपनी ख़ुशी को नही रोक पाए और उन्होंने दीपिका की इन फोटो पर 'बेबी' और 'एलेगेंस की मूरत' कमेंट किया है। वैसे भी हमें पता है कि रणवीर अपनी वाइफ को प्यार दिखाने में कोई कमी नही छोड़ते हैं। 

 

(रिचा गुप्ता- इंटर्न लोकमत न्यूज़)

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल