अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन को ट्विटर पर बुरी तरह किया जा रहा ट्रोल, जानिए वजह

By अनिल शर्मा | Published: November 5, 2021 09:51 AM2021-11-05T09:51:36+5:302021-11-05T10:50:29+5:30

हर्षवर्धन ने लिखा कि लोग अभी भी हर जगह पटाखे जला रहे हैं। मेरे पालतू डर रहे हैं। घर में सभी असहज महसूस कर रहे हैं। और कई तरीकों से यह पर्यावरण के लिए नुकसानदायक भी है।

anil kapoor's son harsh varrdhan kapoor is being trolled badly on twitter for not burst crackers | अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन को ट्विटर पर बुरी तरह किया जा रहा ट्रोल, जानिए वजह

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन को ट्विटर पर बुरी तरह किया जा रहा ट्रोल, जानिए वजह

Highlightsपटाखे ना जलाने को लेकर किए गए ट्वीट की वजह से हर्षवर्धन को ट्रोल किया जा रहा हैट्विटर पर हर्षवर्धन टॉप ट्रेंड में बने हुए हैं

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। हर्षवर्धन के जिस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है, उसमें उन्होंने पटाखे जलानेवालों पर नाराजगी जाहिर की है।

ट्वीट में लिखा है- लोग अभी भी हर जगह पटाखे जला रहे हैं। मेरे पालतू डर रहे हैं। घर में सभी असहज महसूस कर रहे हैं। और कई तरीकों से यह पर्यावरण के लिए नुकसानदायक भी है। मैं इन वजहों से कभी भी सांस्कृतिक प्रीसेट का कैदी नहीं रहा। सामान्य ज्ञान कभी-कभी प्रबल होता है।

हालांकि हर्षवर्धन के जिस ट्वीट को साझा किया जा रहा है, वह फिलहाल डिलीट हो चुका है। हालांकि उन्हें लोग काफी भलाबुरा बोल रहे हैं। हर्षवर्धन की एक पुरानी तस्वीर भी लोग साझा कर रहे हैं जिसमें वह पटाखे का पूरा बंडल लिए नजर आ रहे हैं। इसमें उनके पिता अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर हर्षवर्धन ने जवाब दिया है कि यह 5 साल पुरानी तस्वीर है। हमने इस साल कुछ नहीं किया है। हम पहले से और सावधान है। हैप्पी दिवाली।

एक यूजर ने हर्षवर्धन को जवाब देते हुए लिखा है कि  ईंधन की खपत वाली लग्जरी कारों, निजी जेट विमानों में जाना हकदार है, लेकिन पर्यावरण कार्यकर्ता दिवाली के दौरान ही जागते हैं। आई एम सॉरी बाबू हर्षवर्धन कपूर। मुझे नहीं पता कि कुछ लोग इसे क्यों ट्रेंड कर रहे हैं।

वहीं एक अन्य ने लिखा- चिकन केकड़े खाते वक्त जानवर याद नहीं आते अंकल। हैंड बैग के लिए बछड़े और गाय के चमड़े का उपयोग करना जानवरों के प्रति दयालु है? ज्ञान के लिए धन्यवाद। मेरा त्योहार आपका सामाजिक जागरूकता अभियान नहीं है।

इसके साथ ही एक ने लिखा- कपूर परिवार जिहादियों के उत्पीड़न को देखते हुए पाकिस्तान से भाग आए, हिंदुस्तान ने समर्थन किया, उन्हें समृद्धि, पैसे दिए, सेलिब्रिटी का दर्जा दिया और बदले में वे हिंदू रीति-रिवाजों के त्योहारों का विरोध करने वाले जिहादियों से शादी कर रहे थे। गद्दार! इन्हें पाकिस्तान जाना चाहिए।

Web Title: anil kapoor's son harsh varrdhan kapoor is being trolled badly on twitter for not burst crackers

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे