मेकर्स ने रिलीज किया 'फन्ने खां' का मेकिंग वीडियो, आम आदमी के किरदार को बखूबी निभाते हुए दिखे अनिल कपूर
By विवेक कुमार | Published: August 1, 2018 01:17 PM2018-08-01T13:17:47+5:302018-08-01T13:17:47+5:30
मेकिंग वीडियो में अनिल कपूर की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिलती है। उन्होंने एक आम आदमी का किरदार बखूबी निभाया है।
मुंबई, 1 अगस्त: बॉलीवुड के 'लखन' अनिल कपूर जल्द ही फन्ने खां में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अनिल कपूर के अलावा राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय बच्चन भी लीड रोल में है। इस शुक्रवार यानी 3 अगस्त को फिल्म फन्ने खां रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म के मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शूटिंग की कुछ झलकियां दिखाई गई हैं।
इस मेकिंग वीडियो में दिखाया है कि किस तरह फिल्म के सीन को रियल लगने के लिए चाल से लेकर भिंडी बाजार तक जैसी जगहों पर शूट किया गया है।
अतुल मांजरेकर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म फन्ने खां में अनिल कपूर ने एक आम आदमी के किरदार में हैं। जो अपनी अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए किस भी हद तक गुजरने को तैयार रहता है।
मेकिंग वीडियो में अनिल कपूर की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिलती है। उन्होंने एक आम आदमी का किरदार बखूबी निभाया है। जो बिल्कुल सच सा लगता है। मेकिंग वीडियो के बैकग्राउंड में अच्छे दिन का गाना बजता है जो कि इसे और भी स्पेशल बनाता है।
बता दें कि राजकुमार राव, अनिल कपूर के दोस्त की भूमिका में हैं। वहीं खूबसूरत ऐश्वर्या राय रॉकस्टार बेबी सिंह के किरदार में हैं। जो लाखों दिलों की धड़कन हैं। अनिल कपूर और राजकुमार राव फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं वहीं इस फिल्म के प्रमोशन से ऐश्वर्या राय बच्चन दूर हैं।