Video: उसेन बोल्ट भी हो जाएंगे फेल अनिल कपूर के इस रेस को देखकर

By विवेक कुमार | Published: October 11, 2018 12:59 PM2018-10-11T12:59:42+5:302018-10-11T12:59:42+5:30

अनिल जल्दी ही अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आएंगे। इसके अलावा वह माधुरी दीक्षित के साथ टोटल धमाल में दिखेंगे।        

Anil Kapoor fitness video goes viral | Video: उसेन बोल्ट भी हो जाएंगे फेल अनिल कपूर के इस रेस को देखकर

Video: उसेन बोल्ट भी हो जाएंगे फेल अनिल कपूर के इस रेस को देखकर

मुंबई, 11 अक्टूबर: बॉलीवुड के 'झक्कास' अभिनेता अनिल कपूर 61 की उम्र में भी काफी यंग दिखते हैं। फिटनेस फ्रीक अनिल ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह दौड़ लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 61 की उम्र में भी अनिल मैदान पर जिस तेजी के साथ दौड़ लगा रहे हैं वो काबिलेतारिफ है।  अब तक इसे 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

अनिल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है-  'एक समय था, जब मैं अपनी चोट के कारण ठीक ढ़ग से चल भी नहीं पाता था। मुझे रिकवर होने में काफी लंबा समय लग गया, लेकिन अब मुझे लग रहा है कि मैंने वापसी कर ली है। यह मेरे लिए एक उपलब्धि की तरह है और मेरी एक छोटी जीत है।'

View this post on Instagram

अगर वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो हाल ही में अनिल कपूर रेस 3 और फन्ने खां में नजर आए थे। रेस 3 में अनिल विलेन की भूमिका में दिखे थे। फिल्म ने बॉक्स अॉफिस पर दमदार कमाई की थी। वहीं दूसरी फिल्म फन्ने खां फ्लॉप बॉक्स अॉफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।  

अनिल जल्दी ही अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आएंगे। इसके अलावा वह माधुरी दीक्षित के साथ टोटल धमाल में दिखेंगे।        

Web Title: Anil Kapoor fitness video goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे