बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है सोनम और अनिल कपूर की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’

By विवेक कुमार | Published: July 28, 2018 08:29 AM2018-07-28T08:29:03+5:302018-07-28T08:29:03+5:30

सोनम के साथ राजकुमार राव भी लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में जूही चावला भी हैं।

Anil Kapoor and Sonam Kapoor starrer film Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga gets release on 1st feb | बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है सोनम और अनिल कपूर की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’

बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है सोनम और अनिल कपूर की फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’

मुंबई, 27 जुलाई: दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही अपने बेटी सोनम कपूर के साथ फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन  विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा धार कर रही हैं। यह फिल्म अगले साल 1 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

अभी हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर रिलीज किया गया था। टीजर में एक डायलॉग में सोनम कहती हैं- 'ट्रू लव के रास्ते में कोई न कोई स्यापा होता ही होता है। अगर न हो, तो लव स्टोरी में फील कैसे आएगी?'


फिल्म में अनिल कपूर की बेटी का रोल खुद उनकी असल लाइफ की बेटी सोनम कपूर निभा रही हैं। सोनम के साथ राजकुमार राव भी लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में जूही चावला भी हैं। विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।  

बता दें कि ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ ये गाना फिल्म ‘1942 : ए लव स्टोरी’ का है जिसे अनिल कपूर और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था। टाइटल सॉन्ग के बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे और इस गाने को कुमार सानू ने गाया था।

Web Title: Anil Kapoor and Sonam Kapoor starrer film Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga gets release on 1st feb

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे