Anant-Radhika Pre-Wedding: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग में डीजे गणेश के गानों का होगा जलवा,ग्रैंड फंक्शन के लिए जामनगर में लगा सितारों का जमावड़ा
By अंजली चौहान | Published: March 1, 2024 03:43 PM2024-03-01T15:43:00+5:302024-03-01T15:45:31+5:30
Anant-Radhika Pre-Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग एक भव्य समारोह होने वाली है, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल होंगे।
Anant-Radhika Pre-Wedding:मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग के लिए गुजरात का जामनगर दुल्हन की तरह सजकर तैयार है। जामनगर में आयोजित हो रहे भव्य समारोह में देश-विदेश के कई मेहमानों को शामिल होने का न्योता दिया गया है। आज जामनगर में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है और सभी अंबानी परिवार के साथ जश्न के माहौल में डूबे हुए हैं।
अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड और हॉलीवुड हस्तियों के साथ कई और दिग्गजों को भी निमंत्रित किया गया है। अब पिंकविला एक्सक्लूसिव जानकारी साझा करते हुए दावा किया है कि आज और कल प्री-वेडिंग फंक्शन में डीजे गणेश परफॉर्म करने वाले हैं। मशहूर डीजे प्लेयर गणेश का संबंध बॉलीवुड के कई सितारों के साथ है और उनके अंबानी परिवार के समारोह में शामिल होने पर जश्न दुगना होने की उम्मीद है।
डीजे गणेश, जो कई बड़े सेलेब्रिटी फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए जाने जाते हैं, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में मूड सेट करेंगे। जानकारी के मुताबिक, वह आज और कल प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करेंगे।
डीजे गणेश ने करण जौहर की जन्मदिन पार्टी में डीजे बजाया था जिसके बाद से वह काफी पॉपुलर हो गए। उन्होंने ईशा अंबानी की सगाई पार्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में भी शामिल हुए। हाल ही में, उन्होंने रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के संगीत समारोह को अपने जादुई संगीत से जीवंत बना दिया था।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन के बारे में
जामनगर के भव्य रिलायंस ग्रीन्स में 1 मार्च से 3 मार्च तक तीन दिनों तक उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर की शोभा बढ़ाने वाले विशिष्ट अतिथियों में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, शाहरुख खान, सलमान खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, करीना कपूर खान, सैफ अली खान,दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और मनोरंजन उद्योग से कई अन्य सहित कई सितारे शामिल हैं।
खेल सितारों में एमएस धोनी और पत्नी साक्षी, जहीर खान-सागरिका घाटगे, साइना नेहवाल उत्सव में शामिल होंगे। अंतर्राष्ट्रीय स्टार रिहाना और मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स जैसी व्यावसायिक हस्तियां भी जामनगर पहुंची हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल 12 जुलाई को शादी के पवित्र बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।