प्रेग्नेंसी में भी नहीं थम रहा एमी जैक्सन का बोल्ड अंदाज, ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबीबंप, इंस्टा पर छाईं Pics
By मेघना वर्मा | Published: July 25, 2019 02:34 PM2019-07-25T14:34:34+5:302019-07-25T14:43:57+5:30
एमी जैकसन ने अपने बॉयफ्रेंड से 2019 न्यू ईयर पर सगाई की थी। इस बात की जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया के ही माध्यम से ही दी थी।
एमी जैकसन जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। उनके बॉयफ्रेंड जॉर्ज के साथ फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेन्सी का खुलासा किया था। वहीं एमी अपना बेबी बंप फ्लॉट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।
रिसेंटली एमी ने ब्लैक आउटफिट में एक फोटो शेयर की है। जिसमें वो बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। उस फोटो में एमी जैकसन ब्लैक गाउन और ब्लैक हैट के साथ टाइट हाई स्लिट्स में भी दिख रही हैं। एमी इस तस्वीर में बेहद हॉट दिख रही हैं।
इस फोटो के अलावा भी एमी के इंस्टाग्राम पर उनकी कई बेहतरीन तस्वीरें दिख जाएंगी जिसमें एमी अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। एमी ने इस बात की भी जानकारी दी थी कि वो साल 2020 में ही फियॉन्से जॉर्ज पानाईयोतु के साथ शादी करेंगी। एमा की प्रेग्नेन्सी को अभी छह महीने हुए हैं।
कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है। इसी साल न्यू ईयर पर एक्ट्रेस ने सगाई की थी। इस बात की जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया के ही माध्यम से ही दी थी। इस खबर को सुनकर एमा के फैंस के बीच काफी उत्सुकता है।
2020 में करेंगे शादी
खबर है कि ये खूबसूरत कपल अगले साल यानी 2020 में शादी करेगा। उनकी शादी ग्रीस में होगी। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार बहुत सारी जगहों को देखने के बाद कपल ने डिसाइड किया है कि वो ग्रीस में शादी करेगा। सिर्फ यही नहीं कपल अपने बिताये किसी स्पेशल डे पर ही शादी भी करेगा। दोनों ही एक दूसरे को 2015 से डेट कर रहे हैं।