Shivaji Jayanti: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर अमिताभ बच्चन ने किया Tweet, लिखा- यह शब्द नहीं बल्कि...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 19, 2020 01:16 PM2020-02-19T13:16:10+5:302020-02-19T13:16:10+5:30

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। वह हर रोज कोई ना कोई ट्वीट करते ही रहते हैं

amitabh bachchan tweet on shiv jayanti chhatrapati shivaji maharaj | Shivaji Jayanti: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर अमिताभ बच्चन ने किया Tweet, लिखा- यह शब्द नहीं बल्कि...

Shivaji Jayanti: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर अमिताभ बच्चन ने किया Tweet, लिखा- यह शब्द नहीं बल्कि...

Highlightsमराठा साम्राज्य के वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की आज जयंती हैसाल 1674 में शिवाजी महाराज ने पश्चिमी भारत में मराठा सामाज्य से संघर्ष की नींव रखी थी

मराठा साम्राज्य के वीर छत्रपति शिवाजी महाराज की आज जयंती है। साल 1674 में शिवाजी महाराज ने पश्चिमी भारत में मराठा सामाज्य से संघर्ष की नींव रखी थी। उन्होंने कई सालों तक औरंगजेब के मुगल साम्राज्य से संघर्ष किया। छत्रपति शिवाजी की जयंती के मौते पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है।

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं। वह हर रोज कोई ना कोई ट्वीट करते ही रहते हैं।ऐसे में अब शिवाजी की जयंती पर ट्वीट करते हुए महानायक ने लिखा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज यह शब्द नहीं मंत्र है।

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में शिवाजी महाराज को लेकर ट्वीट किया है। अमिताभ ने ट्वीट किया है कि सदियों बाद भी उनसे प्रेरणा ही मिलती है। वह दुनिया के एक श्रेष्ठ योद्धा और आदर्श राजा थे। उनका स्मरण हमेशा प्रेरणादायी रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।


अमिताभ बच्चन के काम की बात करें तो उनके पास इस वक्त फिल्में हैं। बिग बी की इस लिस्ट में शामिल है 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो-सिताबो'। फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन इमरान हाशमी के साथ मुख्य किरदार निभाएंगे, 'ब्रह्मास्त्र' में बिग बी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे।

Web Title: amitabh bachchan tweet on shiv jayanti chhatrapati shivaji maharaj

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे