बिमार हुए अमिताभ बच्चन-फोटो देखकर मायूस हुए फैंस, लिखा- गेट वेल सून
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 10, 2019 10:08 AM2019-11-10T10:08:40+5:302019-11-10T10:13:16+5:30
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक ट्वीट पर फोटो शेयर की है। जिसे देखकर बिग बी के फैंस चिंतित हो गए हैं। फोटो में महानायक बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। हालांकि फोटो पूरी नजर ली गई है।
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ कुछ दिनों पहले बिमार पड़ गए थे। एक्टर अपनी तबियर को लेकर इन दिनों परेशान हैं। बीतें कई दिनों से अमिताभ को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही कारण है कि डॉक्टरों ने उनको पूरी तरह से आराम करने की सहाल दी है।
लेकिन फिर भी बिग बी अपने काम को पूरा करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे में सेहत में कमजोरी के कारण अब बिग बी को अपने घर पर ही आराम करना पड़ रहा है। उन्होंने हाल ही में इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। एक्टर ने इस बात की जानकारी अपने फैंस को एक ट्वीट के जरिए दी है।
अमिताभ ने हाल ही में एक ट्वीट पर फोटो शेयर की है। जिसे देखकर बिग बी के फैंस चिंतित हो गए हैं। फोटो में महानायक बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। हालांकि फोटो पूरी नजर ली गई है।
अमिताभ बच्चन ने अपनी इस फोटो को फैंस के ये साथ शेयर करते हुए कहा, "फूल, सॉक्स और प्रीमियर लीग...दिनभर की कोशिश इसी में बीती है। बिग बी बेड पर लेटे हुए फुटबॉल प्रीमियर लीग देखते नजर आ रहे हैं। उनकी इस स्थिति से फैंस के बीच चींत हो गई है। फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक हो जाने की कामना करने लगे हैं।
T 3544 - ... the Fowler , the socks and the Premier League .. all day long .. in recouped state attempt .. 🌺 pic.twitter.com/uruPhDcLkT
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 9, 2019
I want you to live a long life sir.jinki aankho mein doosro ke dukh ko dekh kar aansu aate hai aur phir wo unki madad ke liye chal padte hai. They deserve a much more healthy n longer life
— reshma sayyed (@sayreshma) November 9, 2019
कुछ ही समय पहले लीवर संबंधित समस्या के चलते बिग बी को नानावटी अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद डॉक्टरों ने उनके सख्त आराम की सलाह देते हुए डिस्चार्ज कर दिया था।
🙏 Namaste SIR.
— Nishchal Shah (@Nishchal7264) November 9, 2019
Jo MARD hote hai unhe
DARD Nahi hota...per unhe
bhi AARAM Chahiye.
Please do take enough REST.
Aap ekdam swasth aur fit ho jaye aur hamare jindagi ki tajgi bane yahi Bhagwan ji se prarthana karte hai
— Isak Mullani (@IsakMullani) November 10, 2019
हाल ही में अमिताभ ने करवा चौथ पर अमिताभ ने पत्नी जया बच्चन के साथ की फोटो शेयर की है। ये फोटो काफी पुरानी है। फोटो में जया काफी यंग नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि अमिताभ बच्चन फोटो में नजर नहीं आ रहे हैं।फोटो में अमिताभ ने खुद को फिज़ूल बताते हुए जया को बेटर हाफ बताया है।