लाइव न्यूज़ :

ऐश्वर्या राय का मीम शेयर करने पर विवेक ओबेराय पर भड़के बिग बी! इशारों में दे डाली सलाह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 21, 2019 11:42 IST

ऐश्वर्या राय का मीम शेयर करने के मामले में विवेक ओबेरॉय ने अब माफी भी मांग ली है। लेकिन अमिताभ बच्चन ने इशारों में विवेक को आड़े हाथों लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ ने अपने पूरे ट्वीट में कहीं भी विवेक का नाम नहीं लिया हैबिग बी के ट्वीट से साफ है कि ऐश्वर्या पर शेयर किए गए मीम के कारण वह विवेक से नाराज हैं

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपने एक ट्वीट की वजह से आलोचना का सामना कर रहे हैं। विवेक ने एग्जिट पोल से जुड़ा एक ऐसा मीम शेयर किया, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और उनकी तस्वीर के जरिए एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया गया था। इस पर विवेक ने अब माफी भी मांग ली है।लेकिन अमिताभ बच्चन ने इशारों में विवेक को आड़े हाथों लिया है।

अमिताभ ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने विवेक का नाम तो नहीं लिया लेकिन कयास है कि वह विवेक के ऊपर ही हमला है। बिग बी ने ट्विटर पर लिखा है कि, 'मीडिया पर सोच समझ कर जिक्र करो , ए दोस्त कहीं सामाजिक ऐतबार से गैर मुनासिब ना हो।'

अमिताभ का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इसको विवेक के मीम से जोड़ रहे हैं। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर एक यूजर्स ने कमेंट में लिखा, 'इशारों इशारों में आपने बहुत कुछ कह दिया बच्चन साहब ! हम आपकी बात से सहमत है, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब किसी की निजी जिंदगी में दखल देना नहीं, "ना मैं गिरा न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे,लेकिन मुझे गिराने में कई लोग सौ बार गिरे।

जानें पूरा मामला

विवेक ने जो फोटो शेयर की है उसमें सबसे पहली फोटो में सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है ओपीनियन पोल। वहीं दूसरी फोटो में विवेक खुद एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या के साथ दिख रहे हैं। जिसमें लिखा है एग्जिट पोल। तीसरी फोटो में ऐश्वर्या पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं। जिसमें लिखा है रिजल्ट। वहीं विवेक ने अपने इस ट्वीट के साथ लिखा क्रिएटिव...नो पॉलिटिक्स...जस्ट लाइफ।  विवेक ओबेरॉय ने ट्वीटर पर जो मीम शेयर की है उसका क्रेडिट भी उन्होंने दिया है। किसी ट्वीटर यूजर पवन सिंह ने इसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया था। इसी के बाद विवेक ने इसे अपने अकाउंट पर शेयर किया है। विवेक ओबेरॉय जल्द ही फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी में नजर आने वाले हैं। 

टॅग्स :विवेक ओबेरॉयअमिताभ बच्चनऐश्वर्या राय बच्चनसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस