पोती आराध्या की इस अंदाज में अमिताभ बच्चन ने की तारीफ,लिखा- परिवार का गौरव ...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 21, 2019 12:08 PM2019-12-21T12:08:10+5:302019-12-21T12:08:23+5:30
हाल ही में आराध्या के स्कूल में एनुअल फंक्शन था, जिसमें वह शिरकत करने पहुंची थीं। इस दौरान आराध्या ने एक डिफ्रेंट सा आउटफिट पहने नजर आईं।
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आराध्या साड़ी पहने सजी धजी अपनी मां ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
दरअसल हाल ही में आराध्या के स्कूल में एनुअल फंक्शन था, जिसमें वह शिरकत करने पहुंची थीं। इस दौरान आराध्या ने एक डिफ्रेंट सा आउटफिट पहने नजर आईं। आराध्या शायद स्कूल में परफॉर्म किया है और इसके लिए ही उन्होंने ये आउटफिट पहने नजर आईं। आराध्या के साथ इस दौरान ऐश्वर्या नजर आईं। ऐश्वर्या इस दौरान पिंक कलर के सूट में नजर आईं।
इस फंक्शन में आराध्या का उत्सावर्धन करने के लिए अभिषेक और ऐश्वर्या के अलावा अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे। अमिताभ ने इसको लेकर एक खास ट्वीट किया है।
अमिताभ ने ट्वीट करके लिखा है कि.. परिवार का गौरव .. एक लड़की का गौरव .. सभी महिलाओं का गौरव ..
हमारी प्यारी आराध्या ।।
.. the pride of the family .. the pride of a girl .. the pride of all women ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 20, 2019
OUR dearest AARADHYA .. https://t.co/jQ9FFrmBEZ
ऐश्वर्या अक्सर बेटी आराध्या के साथ देखी जाती हैं। वह हमेशा बेटी का हाथ थामें ही नजर आती हैं। यही कारण है कि की बार आराध्या और ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं।