लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, कहा- आखिर क्यों? आप एक शानदार प्रतिभा थे

By अमित कुमार | Updated: June 15, 2020 14:39 IST

महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर शोक व्यक्त किया। बिग बी ने अपने ब्लाग के शुरुआत में लिखा, सुशांत आखिर क्यों..क्यों..क्यों?

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली।बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सुशांत सिंह की मौत पर शोक व्यक्त किया है।बिग बी ने अपने ब्लाग के शुरुआत में लिखा, क्यों..क्यों..क्यों? इसके बाद उन्होंने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से सवाल किया।

सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके आकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध है। सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। 34 साल के इस हंसमुख सितारे के इस खतरनाक कदम से हर कोई अंजान था। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सुशांत सिंह की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

बिग बी ने अपने ब्लाग के शुरुआत में लिखा, क्यों..क्यों..क्यों? इसके बाद उसने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से सवाल किया। अमिताभ बच्चन ने लिखा,  "क्यों सुशांत सिंह राजपूत? आपने अपनी जिंदगी खत्म क्यों कर ली? आप शानदार अभिनेता थे। बिना कुछ कहे, बिना कुछ मांगे हमेशा के लिए सो गए।" अमिताभ से पहले अनुपम खेर ने भी सुशांत को लेकर यही बात कह चुके हैं। 

अमिताभ ने बताया सुशांत को एक बेहतरीन एक्टर 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और सुशांत सिंह राजपूत ने भले ही साथ काम न किया हो, लेकिन सुशांत की प्रतिभा से अमिताभ अच्छी तरह से परिचित थे। बिग बी के मुताबिक, जितना शानदार सुशांत का काम था, उससे कहीं ज्यादा अच्छा उनका दिमाग था। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में सुशांत को लेकर ढेर सारी बातें लिखी हैं। इनमें से ज्यादातर में वह सुशांत के प्रतिभा को लेकर ही बात करते दिखाई दिए। 

'एम.एस. धोनी' फिल्म को लेकर सुशांत से पूछा था सवाल

फिल्म 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' का जिक्र करते हुए अमिताभ ने लिखा कि 'धोनी' में उनका परफॉर्मेंस देखकर वह उनके फैन हो गए थे। बिग बी के मुताबिक सुशांत की बातों में हमेशा कुछ न कुछ छिपा रहता था। मुलाकात को याद करते हुए अमिताभ ने लिखा कि उन्होंने धोनी की तरह शॉट खेलने को लेकर उससे सवाल किया था। जिस पर सुशांत ने उसे प्रैक्टिस की बदौलत बताया था। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच