आलिया-रणबीर की शादी आजः पुलिस ने मीडिया को दी ये हिदायत, घर 'वास्तु' के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स, जानें और डिटेल
By अनिल शर्मा | Published: April 14, 2022 08:41 AM2022-04-14T08:41:38+5:302022-04-14T08:44:54+5:30
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट को बुधवार शाम समारोह स्थल से निकलते देखा गया। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा और उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा को भी स्पॉट किया गया।
मुंबईः बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज एक-दूसरे के हो जाएंगे। दोनों आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बुधवार के प्री-वेडिंग उत्सव के बाद रणबीर कपूर के घर वास्तु के बाहर फोटोग्राफरों से बात करते हुए अभिनेता की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने पुष्टि की कि रणबीर और आलिया भट्ट की शादी गुरुवार, 14 अप्रैल को घर में होगी।
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट को बुधवार शाम समारोह स्थल से निकलते देखा गया। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा और उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा को भी स्पॉट किया गया। अभी भी मेहमानों का आना जाना लगा हुआ है। वहीं पुलिस ने रणबीर के घर वास्तु के बाहर पुलिस ने मीडिया को चेतावानी दी है कि आने वाले किसी भी मेहमान की कारों को ना रोका जाए।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मुंबई पुलिस बुधवार को पत्रकारों को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी में आने वाले मेहमानों की तस्वीरें लेने के लिए कारों को ब्लॉक न करने की चेतावनी देती दिखी। फोटोग्राफरों से कहा गया कि जो स्टार फोटो खिंचवाना चाहते हैं, उनका इंतजार करें। रणबीर के बांद्रा स्थित आवास वास्तु के बाहर कई सुरक्षा गार्ड देखे गए जहां मुख्य द्वार पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं।
सेरेमनी में करीना कपूर और करिश्मा कपूर पहुंची हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, गायक प्रतीक कुहाड़ को बुधवार दोपहर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के मेहंदी समारोह में देखा गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि गायक ने मेहंदी की रस्म के लिए कुछ गाने भी गाए। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, बारात कृष्णा राज बंगले से निकलकर रणबीर के घर वास्तु में प्रवेश करेगी।