लाइव न्यूज़ :

कुछ यूं न्यूयॉर्क की सड़कों पर इश्क में गिरफ्तार दिखे रणबीर-आलिया, जानिए क्या है मामला ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 17, 2018 13:55 IST

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: एक बार फिर से दोनों के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर न्यूयॉर्क की सड़को पर घूमते हुए, एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। 

Open in App

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इश्क के चर्चे बीते कई दिनों से हो रहे हैं। दोनों आए दिन साथ साथ नजर भी आते हैं। हांलाकि दोनों ने अपने रिश्ते को  पब्लिकली स्वीकार नहीं किया है। इसके बाद भी आलिया और रणबीर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहते है।

ऐसे में अब एक बार फिर से दोनों के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर न्यूयॉर्क की सड़को पर घूमते हुए, एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की एक तस्वीर में एक साथ देख फैंस क्रेजी हुए दिख रहे हैं। आज सुबह से ही आलिया और रणबीर की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई हुई दिख रही है। फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। जैसा कि फैंस को पहले से पता है रणबीर कपूर काफी दिनों न्यूयॉर्क में हैं। ऐसे में अपनी बिजी शेड्यूल से टाइम निकलकर अब आलिया भी  रणबीर कपूर से मिलने न्यूयॉर्क की धरती पर पहुंच गई हैं।

इस वायरल हो रही फोटो के अलावा आलिया ने एक दिन पहले अपनी एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थी। आलिया की यह तस्वीर भी इंटरनेट पर बहुत पसंद की गई थी। जैसा कि सभी को पता रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर अपने इलाज के लिए इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां वह साथ में हैं। रणबीर और आलिया की जोड़ी बहुत जल्द अपकमिंग मूवी ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली है।

 वहीं, दोनों दबीं जुबां में अपने प्यार का ऐलान तो कर चुके हैं बस आधिकारिक घोषणा का फैंस को इंतजार है। इससे पहले ऋषि कपूर ने आलिया और रणबीर के रिश्ते पर अपने ही अंदाज में ट्वीट करके मुहर भी लगाई थी। वहीं, हाल ही में रणबीर ने आलिया के परिवार और अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया है। 

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?