लाइव न्यूज़ :

बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ शादी की बात पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली ये बात

By मेघना वर्मा | Updated: February 6, 2019 13:08 IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फैमिली ने भी इस रिश्ते को हरी झंडी दे दी है। रणबीर की फैमिली के साथ आलिया अक्सर देखी गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशो कॉफी विद करण में रणबीर ने कबूला था कि वो आलिया को डेट कर रहे हैं।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फैमिली ने भी इस रिश्ते को हरी झंडी दे दी है।

बॉलीवुड के कुछ खूबसूरत कपल्स में से एक हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर। फिलहाल दोनों स्टार्स अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं। रणबीर ने सबसे पहले इस रिलेशनशिप के बारे में खुल के बात बोली थीं। रणबीर ने कहा था कि हां आलिया और वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और ये दोनों को लिए ही नई बात है। इसके बाद से ही दोनों की शादी की चर्चाएं लगातार सोशल मीडिया और फैंस के बीच जारी है। इसी पर जब आलिया से सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ा मजेदार जवाब दिया। 

आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी प्रमोशन के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो रणबीर से शादी कब कर रही हैं तो आलिया ने कहा, ''मुझे लगता है लोगों को अभी ब्रेक लेने की जरूरत हैं। पिछले साल ही बॉलीवुड गलियारे से कुछ खूबसूरत शादियां हुई हैं। मुझे लगता है कि अब कुछ दिन लोगों को चिल करना चाहिए फिल्म देखनी चाहिए और बाकी बाद में देखा जायेगा।''

आलिया के इस जवाब से समझ आ गया है कि फैंन्स को अभी इन दो कपल्स की शादी के लिए और इंतजार करना होगा। खबर थी कि 2020 तक ये दोनों ही कपल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मगर आलिया के इस जवाब से अब ये भी झूठ लग रहा हैं। 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फैमिली ने भी इस रिश्ते को हरी झंडी दे दी है। रणबीर की फैमिली के साथ आलिया अक्सर देखी गई हैं। मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर सहानी से भी आलिया मिल चुकी हैं। दोनों ही स्टार्स को एक साथ सोनम कपूर और आनंद अहूजा की वेडिंग में देखा गया था। इसके बाद अक्सर दोनों के साथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती है। 

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?