लाइव न्यूज़ :

प्रोड्यूसर बनने जा रहीं हैं आलिया भट्ट, ये रखा है प्रोडक्शन डाउस का नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2019 19:29 IST

आलिया ने 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टुडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आलिया अब हर फिल्म में नए अंदाज से फैंस के दिलों पर जलवा बिखेर रही हैं। इस साल भी वह कलंक और ब्रह्मास्त्र फिल्म में दिखाई देंगी। 

Open in App

एक्टिंग और सिंगिंग में सक्सेस के बाद आलिया भट्ट अब प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। गली बॉय एक्ट्रेस ने हाल ही में दिये एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि वह प्रोड्यूसर बनने जा रही हैं। इतना ही नहीं आलिया ने अपने प्रोड्क्शन हाउस का नाम भी रख लिया है। इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि उनके प्रोडक्शन हाउस का नाम "एटरनल सनशाइन" हैं।

बॉलिवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने इसका खुलासा किया। हाल ही में आलिया भट्ट ने एक नया घर खरीदा है। आलिया उसी अपार्टमेंट में अपना ऑफ‍िस बनाने की प्लान‍िंग कर रही हैं। आलिया ने यह भी कहा कि वह अपनी पसंद की फिल्में बनाएंगी जिसे वह खुद देखना भी पसंद करती हैं। हालांकि वह अभी प्रोडक्शन की टीम पर काम कर रही हैं। इस खबर को सुन कर आलिया के फैंस  काफी खुश होंगे।

आलिया भट्ट बॉलिवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। जिन्हें अब फिल्म सेलेक्शन और कमाल की एक्टिंग के लिए जाना जा रहा हैं। आलिया ने 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टुडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आलिया अब हर फिल्म में नए अंदाज से फैंस के दिलों पर जलवा बिखेर रही हैं। इस साल भी वह कलंक और ब्रह्मास्त्र फिल्म में दिखाई देंगी। 

बता दें कि आल‍िया इन दिनों गली बॉय की सफलता के बाद ब्रह्मास्त्र में व्यस्त हैं। महाश‍िवरात्र‍ि के अवसर पर 4 मार्च को फिल्म ब्रम्हास्त्र का लोगो लॉन्च किया गया। प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में इसे लॉन्च किया गया। इस इवेंट में आल‍िया के साथ रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी भी मौजूद थे। 

टॅग्स :आलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सबसे महंगे सेलिब्रिटी घर की कीमत ₹250 करोड़, ये शाहरुख का 'मन्नत', अमिताभ का 'जलसा', सलमान का 'गैलेक्सी' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीआलिया भट्ट की पूर्व पीए वेदिका शेट्टी को अभिनेत्री से 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में किया गया गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीRaj Kapoor 100th Birth Anniversary: यादों के आंगन में राज साहब का राज?, तस्वीरों को बोलते हुए कभी देखा है?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस