लाइव न्यूज़ :

आलिया-रणबीर की शादी पर मां सोनी राजदान का आया बयान, कही ये अहम बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 23, 2019 13:04 IST

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आलिया भट्ट के इश्क के चर्चे इन दिनों खबरों में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आलिया भट्ट के इश्क के चर्चे इन दिनों खबरों में हैं।कहा जा रहा है कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूरआलिया भट्ट के इश्क के चर्चे इन दिनों खबरों में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। अब दोनों अवॉर्ड फंक्शन से लेकर एक दूसरे के घरों में आए दिन नजर आने लगे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर अफवाह जमकर उड़ रही है ,जिसको सुनकर फैंस जमकर हैरान होने वाले है। हाल ही में फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर रणबीर-आलिया की सगाई का कार्ड वायरल हुआ।

इस कार्ड से इतना साफ हो गया कि ये फेक है। लेकिन ये मामला इतना बढ़ गया कि इस पर खुद आलिया भट्ट की मां ने अपना पक्ष रखा है। आलिया की मां ने सामने से आकर कहा है कि ये सब अफवाह है। आलिया इन दिनों सड़क 2 की शूटिंग में बिजी हैं।

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए आलिया की मां ने कहा है कि ये कोई मुद्दा नहीं है इस अफवाह को प्लीज हवा ना दें। आलिया के अंकल मुकेश भट्ट का इस पर कहना है कि आलिया इस वक्त ऊटी में अपनी आगामी फिल्म सड़क 2 की शूटिंग में बिजी हैं,  इस कार्ड में कई गलतियां हैं तो ये सही कैसे हो सकता है।

फैंस को आलिया और रणबीर की शादी का हद से ज्यादा इंतजार है। ऐसे में दोनों की शादी के वायरल हो रहे कार्ड से आलिया की मां परेशान हो गई हैं। हांलाकि जिस तरह से कार्ड में गलतियां हैं उससे साफ है कि ये कार्ड फेक है।

खास बात ये है कि इस कार्ड में दोनों की शादी की तारीख भी बताई गई है। इस कार्ड के अनुसार दोनों अलगे साल 2020 में 22 जनवरी को शादी कर लेंगे। दोनों उमेद भवन पैलेस जोधपुर में सगाई करेंगे।

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस कार्ड को शेयर करते हुए लिखा है कि रणबीर और आलिया शादी के बंधन में आखिरकार बंधने जा रहे हैं। हालांकि ये महज अफवाह की कही जा सकती है। क्योंकि ये सोशस मीडिया पर किसी की करामात लग रही है।

कार्ड में आलिया का नाम 'Aliya' लिखा गया है जबकि उसकी सही स्पेलिंग 'Alia' है. इसी के साथ उसमें उनके पिता का नाम महेश भट्ट की जगह मुकेश भट्ट लिखा गया है। ऐसे में साफ है कि ये कार्ड फेक है।

आलिया ने तोड़ी चुप्पी

इस सभी खबरों पर फाइनली अलिया भट्ट ने चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा है। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए आलिया भट्ट ने इन खबरों को लेकर हंसते हुए कहा है कि कुछ भी, ये सभी बातें सिर्फ बकवास हैं। ये सिर्फ हमारी वेकेशन थी। लोगों को जो कहना है वे वही कहेंगे।

आलिया के इस बयान के बाद एक्ट्रेस की मां सोनी राजदान ने भी इस पर अपनी राय वक्त की। उन्होंने कहा कि ये सभी बातें पूरी तरह से गलत और निराधार है।

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?