लाइव न्यूज़ :

जब गलती से वरुण धवन को रणबीर कपूर बुला बैठीं आलिया भट्ट, इसके आगे जो हुआ...आप भी देखें

By मेघना वर्मा | Updated: April 15, 2019 13:17 IST

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की चर्चा भी इन दिनों जोरों पर हैं। वहीं एक्टर्स के घरवाले भी दोनों की शादी को लेकर बयान दे चुके हैं। खबर तो ये तक थी कि इसी साल आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Open in App

वरुण धवन और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं। देश भर में कलंक फिल्म की पूरी टीम अपने फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने गलती से वरुण धवन को रणबीर कपूर बुला बैंठी। सोशल मीडिया पर आलिया का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

बॉलीवुड हंगामा वेबसाइट को दिए एक इंटरव्यू में कलंक के चारों एक्टर्स वरुण-आलिया और आदित्य और सोनाक्षी सिन्हा मौजूद थे। इसी क्वेश्चन और आंसर के बीच आलिया भट्ट को वरुण धवन का नाम लेना था मगर वो गलती से रणबीर कपूर का नाम ले बैंठी। इसके बाद आलिया के बगल में बैठ वरुण और सभी को स्टार हंसने लगे। जबकी आलिया ब्लश कर रही थीं। 

वायरल इस वीडियो को फैंस रणबीर और आलिया के लव अफेयर से जोड़ रहे हैं। वहीं हाल ही में दिल्ली से प्रमोशन के बाद लौंटी आलिया एयरपोर्ट से ही करण जौहर के घर चली गई थीं। इस मौके पर उनके साथ रणबीर कपूर को भी देखा गया था। इन दोनों के साथ ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी मौजूद थे।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की चर्चा भी इन दिनों जोरों पर हैं। वहीं एक्टर्स के घरवाले भी दोनों की शादी को लेकर बयान दे चुके हैं। खबर तो ये तक थी कि इसी साल आलिया और रणबीर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आलिया ने हाल ही में बताया कि जब उनकी शादी फिक्स होगी तो वो कैसे इसकी अनाउंन्समेंट करेंगी। 

बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने कहा, अभी उनकी शादी नहीं होने जा रही है। जब उनका शादी का कोई प्लान भी नहीं है। आलिया ने कहा, 'जब मैं शादी करने वाली रहूंगी तो सभी को इस बारे में पता होगा। मैं बंद्रा बैंड स्टैंड और गेटी गैलेक्सी से चिल्ला चिल्ला कर इसके बारे में लोगों को बता दूंगी कि मेरी शादी होने वाली हैं।' 

कलंक फिल्म बड़े पर्दे पर 17 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के लिए लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। मल्टीस्टारर इस फिल्म में सालों बाद माधुरी और संजय दत्त भी एक साथ दिखाई देंगे। फिल्म के गानों को भी लोगों ने काफी पसंद किया है।

 

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?