69th National Film Awards: आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार, वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, देखिए वीडियो
By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: October 17, 2023 08:14 PM2023-10-17T20:14:16+5:302023-10-17T20:16:28+5:30
दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
![Alia Bhatt gets National Award for Best Actress, Waheeda Rehman gets Dadasaheb Phalke Lifetime Achievement Award | 69th National Film Awards: आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार, वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, देखिए वीडियो Alia Bhatt gets National Award for Best Actress, Waheeda Rehman gets Dadasaheb Phalke Lifetime Achievement Award | 69th National Film Awards: आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार, वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, देखिए वीडियो](https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/420x315/screenshot-2023-10-17-200936-1_202310277873.png)
फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड
69th National Film Awards: 17 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार से सम्मानित किया। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में आलिया भट्ट, पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया। इस आयोजन में कई सितारे जुटे थे।
फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलने पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा, "मेरे लिए ये बहुत ही बड़ा क्षण है, मैं बहुत आभारी हूं।"
#WATCH दिल्ली: फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।#NationalFilmAwards2023pic.twitter.com/Ho86f6pZ6X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2023
फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
#WATCH दिल्ली: फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।#NationalFilmAward2023pic.twitter.com/P7dZ6dnMKT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2023
फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के लिए निर्माता वर्गीस मूलन और अभिनेता-निर्देशक आर. माधवन को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार प्राप्त करने पर अभिनेता-निर्देशक आर. माधवन ने कहा, "मैं बहुत खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं... यह संतुष्टिदायक है।"
#WATCH दिल्ली: फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के लिए निर्माता वर्गीस मूलन और अभिनेता-निर्देशक आर. माधवन को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।#NationalFilmAwards2023pic.twitter.com/1UgGMjsuCE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2023
दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित होने पर दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं...।"
#WATCH दिल्ली: दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। #NationalFilmAwards2023pic.twitter.com/GPlbxqG3BP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2023