शाहरुख-सलमान को इस मामले में आलिया भट्ट ने छोड़ा पीछे, बनाया रिकॉर्ड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 28, 2019 11:26 AM2019-03-28T11:26:16+5:302019-03-28T11:26:16+5:30

अब आलिया ने इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन पार कर लिए हैं।

alia bhatt completed 30 million followers instagram? | शाहरुख-सलमान को इस मामले में आलिया भट्ट ने छोड़ा पीछे, बनाया रिकॉर्ड

शाहरुख-सलमान को इस मामले में आलिया भट्ट ने छोड़ा पीछे, बनाया रिकॉर्ड

आलिया भट्ट अपने दमदार अभिनय के कारण फैंस के दिलों में लगातार घर बनाए हुए हैं। हाल ही में आलिया को राजी फिल्म के लिए फिल्मफेयर से नवाजा गया है। 

अब आलिया ने इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन पार कर लिए हैं। जिसके बाद उन्होंने शाहरुख खान व सलमान खान को पीछे छोड़ दिया है। एक खास वीडियो शेयर करके आलिया ने इसके लिए खुशी जाहिर की है।  

आलिया के इस वीडियो में उनकी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से लेकर 2019 में रिलीज होने वाली 'कलंक' तक की जर्नी दिख रही है। वीडियो में आलिया की फिल्मों के मेकिंग सीन्स भी शामिल किया गया है। इसके साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा- यह सफर बहुत अद्भुत रहा, लेकिन यह अभी शुरुआत है 30M।

सलमान के इंस्टाग्राम पर 21 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं शाहरुख खान के 16 मिलियन और कैटरीना के 19 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

वहीं अभी आलिया, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपडा़ से पीछे हैं। दीपिका के इंस्टाग्राम पर 33 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस रेस में सबसे आगे प्रियंका हैं उनके करीब 37 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आलिआएंया जल्द कलंक फिल्म में नजर आएंगी। ये फिल्म 17 अप्रैल को पर्दे पर रिलीज होगी।  

Web Title: alia bhatt completed 30 million followers instagram?

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे