गोल्ड का टीजर हुआ रिलीज, अक्षय कुमार ने कहा वन्दे मातरम्
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 15, 2018 07:44 PM2018-06-15T19:44:47+5:302018-06-15T19:44:47+5:30
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार फिल्म 'गोल्ड' का एक और टीजर आज रिलीज हो गया है।
मुंबई, 15 जून: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार फिल्म 'गोल्ड' का एक और टीजर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में 1948 में ओलंपिक में आजाद भारत के पहले गोल्ड मेडल जीतने की कहानी को दिखाया गया है। अक्षय कुमार इस फिल्म में हॉकी कोच की भूमिका में हैं।इस टीजर के बैकग्राउंट में अक्षय कुमार वंदे मातरम् कहते नजर आ रहे हैं। फैंस के लिए पेश किया गया ये टीजर महज 52 सेकेंड का है।
इससे पहले भी फिल्म का एक टीजर फैंस के लिए पेश किया जा चुका है। पहले पेश किए गए टीजर में दिखाया गया था किअक्षय ऐसी भारतीय हॉकी टीम बनाने का वादा करते दिखाई दे रहे हैं, जो आजादी के बाद पहला गोल्ड दिलाएगी। अक्षय ने इस टीजर को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। उन्होंने लिखा,' अबतक इंडिया चुप था। अब हम लोग बोलेगा और दुनिया सुनेगा।'
वहीं, हाल ही में अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म 'गोल्ड' का नया पोस्टर रिलीज किया गया। फिल्म के इस पोस्टर को खुद अक्षय ने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है- ‘देश बनता है जब सब देशवासियों की आंखों में एक सपना होता है।’ गोल्ड के इस पोस्टर में अक्षय ने भारत के झंडे को सीने से लगाया हुआ है और उनकी आंखों में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का सपना साफ दिखाई दे रहा है।
' इस फिल्म के जरिये छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय डेब्यू करने जा रही हैं। 'गोल्ड' रीमा कागती द्वारा निर्देशित है और यह बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। आजादी के वक्त की कहानी दिखाने वाली यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी।