लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल पर बनेगी फिल्म, ये एक्टर निभा सकता है लीड रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 6, 2019 11:24 IST

अब खबरों की मानें तो अजीत डोभाल के जीवन पर आधारित फिल्म बनने जा रही है। डीएनए की खबर के अनुसार इस फिल्म में अजीत के रोल में अक्षय कुमार नजर आ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के बारे में बारे में कौन नहीं जानता है।मोदी के हर एक अहम फैसले में डोभाल की अहम भूमिका होती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के बारे में बारे में कौन नहीं जानता है। मोदी के हर एक अहम फैसले में डोभाल की अहम भूमिका होती है। अब खबरों की मानें तो अजीत डोभाल के जीवन पर आधारित फिल्म बनने जा रही है।

डीएनए की खबर के अनुसार इस फिल्म में अजीत के रोल में अक्षय कुमार नजर आ सकते हैं। इस फिल्म को नीरज पांडे बनाएंगे। नीरज और अक्षय की जोड़ी इससे पहले बेबी, स्पेशल 26 और रुस्तम में साथ काम कर चुकी है। 

 अब दोनों साथ में मिल कर पीएम मोदी के सुरक्षा सलाहाकार पर फिल्म बनाने का विचार कर रहे हैं। हालांकि अभी इसकी स्क्रिप्ट फाइनल नहीं हुई है, इस पर अभी काम चल रहा है। साथ ही अभी ये भी कंफर्म नहीं हुआ है कि अक्षय ने फिल्म के लिए हां किया है कि नहीं। लेकिन उम्मीद है कि अक्षय फिल्म करेंगे ही।

नीरज इन दिनों अजय देवगन के साथ चाणक्य की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। वहीं, अक्षय की बात करें तो वह मिशन मंगल के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म 15 अगस्त को पर्दे पर पेश होने वाली है। इसके अलावा अक्षय की सूर्यवंशी, हाउसफुल 4, गुड न्यूड, लक्ष्मी बॉम्बे जैसी फिल्में भी हैं। 

खबरों की मानें तो इन फिल्मों की शूटिंग पूरी करने के बाद ही अक्षय नीरज की फिल्म में काम शुरू करेंगे । तभी फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

टॅग्स :अक्षय कुमारअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस