लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार बनेंगे रैपर, इस फिल्म में मीका सिंह के साथ गा सकते हैं गाना

By मेघना वर्मा | Updated: July 23, 2019 18:22 IST

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म मिशन मंगल में दिखाई देंगे। इसरो पर बनी ये फिल्म इस साल 15 अगस्त के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Open in App

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म मिशन मंगल में दिखाई देने वाले हैं। उनकी फिल्म के टीजर, ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है। अब खबर ये आ रही है कि अक्षय कुमार जल्द ही रैपर भी बन सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी फिल्म हाउसफुल 4 में एक्टर, सिंगिग का जादू भी चला सकते हैं। 

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार हाउसफुल 4 में मीका सिंह के साथ गाना गाते और रैप करते नजर आएंगे। ऐसा नहीं है कि अक्षय पहली बार सिंगिंग करते नजर आएंगे। इसके पहले भी सिंग इस किंग और स्पेशल 26 में अक्षय गाना गा चुके हैं। 

फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनने वाली ये फिल्म हाउसफुल की चौथी फ्रेंचाइजी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय के साथ रितेश देशमुख, बोमन इरानी, चंकी पांडे, कृति सेनन, पूजा हेगडे़ और बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। 

बताया ये भी जा रहा है कि फिल्म के डायरेक्टर ने ही अक्षय कुमार को फिल्म के टाइटल ट्रैक को गाने के लिए कहा है। इस टाइम अक्षय कुमार की रैपिंग स्किल्स लोगों को स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। अब देखना होगा कि फिल्म का ये गाना और ये मूवी लोगों को कैसी लगती है।

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस