अक्षय कुमार की नई फिल्म बेल बॉटन का धांसू फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, सत्य घटनाओं पर है फिल्म
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 11, 2019 09:26 AM2019-11-11T09:26:27+5:302019-11-11T09:26:27+5:30
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, कन्नड़ की सुपरहिट फिल्म 'बेल बॉटम' के रीमेक में काम करते नजर आ सकते हैं।
अक्षय कुमार के बारे में जो भी कहा जाए कम है। अक्षय हर तरह की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। अक्षय हर साल 3 से 4 फिल्में आराम से कर लेते हैं। उनकी हर एक फिल्में फैंस को पसंद भी आती है।हाउसफुल 4 के बाद खिलाड़ी कुमार इन दिनों सूरवंशी में बिजी चल रहे हैंष लेकिन इसी बीच एक नए लुक के साथ अक्षय ने फैंस के बड़ा सरप्राइज दिया है। अक्षय ने अपनी नई फिल्म बेल बॉटम की घोषणा कर दी है।
खुद अक्षय कुमार ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस लुक में खिलाड़ी कुमार एक दम धांसू लुक में नजर आ रहे हैं। अक्षय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंड पर बेल बॉटम का पहला लुक फैंस के लिए शेयर किया है। सामने आया लुक चंद मिनटों में ही सोशल मीडिया पर छा गया।
सामने आए लुक में अक्षय रेट्रो में नजर आ रहे हैं। वो कार के ऊपर बैठे नजर आ रहे हैं। साथ अक्षय के ऊपर से प्लेन गुजर रहा है।इसे शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है- 80 के दशक में जाने के लिए तैयार हो जाएं। रोलर कोस्टर स्पाए राइड, फिल्म 22 जनवरी, 2021 को रिलीज होगी।
Get ready to go back to the 80’s and hop onto a roller-coaster spy ride, #BELLBOTTOM! Releasing on 22nd January, 2021.@ranjit_tiwari@vashubhagnani@jackkybhagnani@honeybhagnani@monishaadvani@madhubhojwani@nikkhiladvani@EmmayEntertain@poojafilmspic.twitter.com/iQLR27uKo3
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 10, 2019
पोस्टर को फैंस ने जमकर पसंद किया है। इसके साथ ही अक्षय एक और धमाका लेकर फैंस से रुबरु होने को तैयार हो गए हैं। एक्शन रिप्ले वाली गलती इस फिल्म में भी अक्षय इस फिल्म में भी करते नजर आने वाले हैं। एक्शन रीप्ले में अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय ने मिलकर 70 के दशक में लौटने की कोशिश की थी। फिल्म पर्दे पर बुरी तरह से पिट गई थी।
फिल्म निर्माता वाशु भगनानी ने इसी तरह की पेशकश अक्षय कुमार को की। अभी ये नहीं पता चल पाया है कि ये फिल्म कितने बड़े बजट में बनेगी। कहा जा रहा था कि ये फिल्म कन्नड़ फिल्म का रीमेक है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि अक्षय की ये फिल्म एक नई कहानी पर बनेगी, निर्माताओं ने सिर्फ फिल्म का टाइटल कन्नड़ सिनेमा से लिया है। कन्नड़ की फिल्म बेल बॉटम 70 और 80 के दशक के एक जासूस की कहानी पर बनी है।