असम बाढ़: अक्षय कुमार ने किया लोगों से अपील, कहा- पोस्ट नहीं कुछ मदद करो
By मेघना वर्मा | Published: July 18, 2019 07:34 PM2019-07-18T19:34:29+5:302019-07-18T19:34:29+5:30
अक्षय जल्द ही फिल्म मिशन मंगल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और शरमन जोशी भी दिखाई देंगे।
मानसून के इस मौसम में देश के कुछ इलाकों ने पानी ने कहर बरपा रखा है। बिहार और असम के कुछ इलाकों से बाढ़ कि कुछ इतनी भयावह तस्वीरें आ रही हैं कि लोगों का दिल पसीज जा रहा है। ऐसे में आम जनता ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज भी इस पर अपनी सहानुभूति दिखा रहे हैं।
रिसेंटली अपनी फिल्म मिशन मंगल के प्रमोशन के लिए गए खिलाड़ी अक्षय कुमार ने मीडिया से बात-चीत में लोगों से अपील की है कि वो सोशल मीडिया पर कुछ लिखने और ट्वीट करने से बेहतर कुछ काम करें कुछ डोनेट करें ताकि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अक्षय ने कहा, 'लोगों को इस घटना पर रिएक्ट नहीं करना है मगर सो सैड ट्वीटर पर जरूर डालना है। मैं आप सभी से विनती करता हूं। कुछ करो चाहे वो एक चवन्नी, 25 लाख या 25 करोड़ ही क्यों ना हो।'
अक्षय ने आगे कहा, 'जितना आप दे सको, दो उठो और कुछ करो ट्वीट करना बंद करो। सभी पर भगवान की कृपा हो। मैं उम्मीद करता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाए।' अक्षय हमेशा ही देश पर आई मुसीबत पर या देश के मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं। शायद इसीलिए फैंस को उनका ये अंदाज भा जाता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय जल्द ही फिल्म मिशन मंगल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा और शरमन जोशी भी दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी है भारत को मंगर ग्रह पर पहुंचाने की। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।