लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने कोरोना संकट के बीच शुरू की फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग, देखिए वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 20, 2020 20:18 IST

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने कोरोना संकट के बीच फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता मुख्य भूमिका में हैं। रंजीत एम तिवारी फिल्म के निर्देशक हैं, जबकि इसका निर्माण वाशु और जैकी भगनानी के साथ निखिल आडवाणी कर रहे हैं।

कोरोना वायरस के कारण टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, देशभर में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद नए दिशा-निर्देशों के साथ एक बार फिर शूटिंग शुरू हो चुकी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की एक नई वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। 

इस वीडियो में अक्षय कह रहे हैं, 'लाइट, कैमरा, मास्क ऑन एंड एक्शन।' वीडियो में अक्षय कुमार ब्लैक कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं, कोरोना वायरस महामारी के बीच एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेलबॉटम' की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं, वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- बेलबॉटम के सेट पर सभी नए सामान्यों का पालन किया जा रहा है। यह मुश्किल वक़्त है, लेकिन काम तो जारी रखना होगा। आपके प्यार और शुभकामनाओं की दरकार।

इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी को असीम अरोड़ा और परवीज़ शेख ने लिखी है। अगले साल 2 अप्रैल को फिल्म 'बेलबॉटम' रिलीज होगी। रंजीत एम तिवारी फिल्म के निर्देशक हैं, जबकि इसका निर्माण वाशु और जैकी भगनानी के साथ निखिल आडवाणी कर रहे हैं।

टॅग्स :अक्षय कुमारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस