लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने अपने बेटे आरव के बारे में कहा- 'वह मीडिया से दूर रहकर खुद की पहचान बनाना चाहता है'

By भाषा | Updated: September 8, 2020 15:02 IST

अक्षय कुमार 'इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' शो में हिस्सा लेने वाले बॉलीवुड के पहले एक्टर हैं. इससे पहले सुपरस्टार रजनीकांत भी बेयर ग्रिल्स के साथ इस तरह के एडवेंचर्स दिखा चुके हैं

Open in App
ठळक मुद्देक्षय कुमार ने कहा कि उनके बेटे आरव मीडिया की नजरों से दूर रहने के साथ ही अपनी खुद की पहचान बनाना चाहते हैं।आरव अभिनेता और अभिनेत्री-लेखिका ट्विंकल खन्ना के बेटे हैं। इनका जन्म 2002 में हुआ

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि उनके बेटे आरव मीडिया की नजरों से दूर रहने के साथ ही अपनी खुद की पहचान बनाना चाहते हैं। आरव अभिनेता और अभिनेत्री-लेखिका ट्विंकल खन्ना के बेटे हैं। इनका जन्म 2002 में हुआ। दंपति की सात साल की बेटी नितारा भी है।

डिस्कवरी चैनल के कार्यक्रम के 'इनटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' के आगामी एपीसोड के लिये, मेजबान बेयर ग्रिल्स से बातचीत में कहा, '' मेरा बेटा काफी अलग है। वह किसी को भी यह नहीं बताना चाहता है कि वह मेरा बेटा है। वह चकाचौंध से दूर रहना चाहता है। वह खुद की पहचान बनाना चाहता है। यही सारी चीजें हैं और मैं इसको समझता हूं।

इसलिए मैंने उसे वैसा बनने दिया जैसा कि वह चाहता है।'' अक्षय की आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बम' है जो एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बेटे में अपने पिता के कुछ मूल्यों को डालने की कोशिश की है। कुमार ने कहा, '' वह (अभिनेता के पिता) एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिनका मेरे जीवन पर प्रभाव है और मैंने उनके हर नियम और उन्होंने जो कुछ भी सिखाया, उसका पालन किया। और मैं आशा करता हूं कि मेरा बेटा भी उसको हासिल करे।''

यह शो 11 सितंबर को डिस्कवरी प्लस ऐप पर रात आठ बजे और डिस्कवरी चैनल पर 14 सितंबर को रात आठ बजे प्रसारित होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार रजनीकांत ग्रिल्स के साथ जंगल में खतरनाक यात्रा पर जा चुके हैं।

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस